Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Nepal Floods Alert: भोटे कोशी नदी के पास बनी नई झील, 50 लाख घन मीटर पानी से नेपाल में भीषण बाढ़ का खतरा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी के उद्गम स्थल के पास एक नयी झील बनने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस झील का पानी बांध तोड़कर बाहर निकल सकता है।

जल तथा मौसम विज्ञान विभाग (डीएचएम) ने बताया कि उसे चीन की ओर से नेपाल-चीन सीमा के पास नदी के अवरुद्ध हिस्से में एक झील बनने की जानकारी मिली है। विभाग के अनुसार, चीन सरकार ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को यह जानकारी दी।

चीनी अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था, जबकि अगले तीन दिन में इसमें 30 लाख घन मीटर और पानी आने की आशंका के मद्देनजर झील का पानी बांध तोड़कर बाहर निकल सकता है।

यह झील नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपु सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है। ये दोनों नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में प्रवेश करती हैं, जहां वे भोटे कोशी नदी प्रणाली का हिस्सा बन जाती हैं।

यह घटनाक्रम मध्य नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

डीएचएम के बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग ने चेतावनी दी है कि भोटे कोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में एक और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उसने लोगों से अपील की है कि अगले आदेश तक नदियों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यात्रियों, सुरक्षा कर्मियों और खोज एवं बचाव अभियानों में जुटे लोगों को भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

चीन के अधिकारी झील की निगरानी कर रहे हैं और बांध टूटने की स्थिति में संभावित प्रभावों का आकलन करने तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए आकलन कर रहे हैं।

Tags: Nepal Floods Alert
Previous Post

Allahabad High Court Hathras Case: योगी सरकार को कड़ा निर्देश, 3 महीने में हाथरस पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में दें मकान

Next Post

Saharsa Dolphin : सहरसा में कोसी नदी से दुर्लभ गंगा डॉल्फिन का शिकार, आरोपी मछुआरा गिरफ्तार

Related Posts

देश

Toxic Movie Review & Collection: 500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, गालियां ही गालियां, एडल्ट सीन पर उठे सवाल

August 27, 2026
देश

Subhash Chandra Loan Debt: 22,000 करोड़ के कर्ज के बदले सिर्फ 6.5 करोड़!, NCLAT जाएगा HDFC बैंक, 99.97% ‘हेयरकट’ पर जताया विरोध

August 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Sri Lanka 2nd Test Drawn: सोनल दिनुशा के लगातार दूसरे शतक से हारा मैच बचा गया श्रीलंका, देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

August 27, 2026
देश

Saharsa Dolphin : सहरसा में कोसी नदी से दुर्लभ गंगा डॉल्फिन का शिकार, आरोपी मछुआरा गिरफ्तार

August 27, 2026
Next Post

Saharsa Dolphin : सहरसा में कोसी नदी से दुर्लभ गंगा डॉल्फिन का शिकार, आरोपी मछुआरा गिरफ्तार

Recent Posts

Toxic Movie Review & Collection: 500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, गालियां ही गालियां, एडल्ट सीन पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुंबई, ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत...

Subhash Chandra Loan Debt: 22,000 करोड़ के कर्ज के बदले सिर्फ 6.5 करोड़!, NCLAT जाएगा HDFC बैंक, 99.97% ‘हेयरकट’ पर जताया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुंबई, एचडीएफसी बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा से जुड़े मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि...

India vs Sri Lanka 2nd Test Drawn: सोनल दिनुशा के लगातार दूसरे शतक से हारा मैच बचा गया श्रीलंका, देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

कोलंबो, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लगातार दूसरी पारी में शतक जमाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा के शानदार...

Saharsa Dolphin : सहरसा में कोसी नदी से दुर्लभ गंगा डॉल्फिन का शिकार, आरोपी मछुआरा गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

बिहार के सहरसा जिले में कोसी नदी में मछली पकड़ने निकले एक मछुआरे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...

Nepal Floods Alert: भोटे कोशी नदी के पास बनी नई झील, 50 लाख घन मीटर पानी से नेपाल में भीषण बाढ़ का खतरा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी के उद्गम स्थल के पास एक नयी झील बनने के बाद निचले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group