Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Youtuber Murder Update: अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत के रहने वाले और गोगी गिरोह से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि इस पोस्ट के बाद पुलिस हत्या से इसके संभावित जुड़ाव की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दावा सही है या नहीं।

इस बीच, बालियान का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

हरियाणा के सोनीपत स्थित भोलू शाहपुरी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि बालियान की हत्या के लिए गोगी गिरोह जिम्मेदार है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बालियान के पिता सतवीर की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं, जिनमें से चार टीमों को हरियाणा भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर बालियान बुधवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर शामली के शहर कोतवाली इलाके में एक जिम से निकल रहे थे तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दो मोटरसाइकिल पर आते और गोली चलाने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और बालियान के परिजन तथा अन्य लोगों ने शामली में एक सड़क पर रास्ता जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका।

Tags: Youtuber Murder Update
Previous Post

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

Next Post

रुदौली: 60 गांव की महिला शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court Hathras Case: योगी सरकार को कड़ा निर्देश, 3 महीने में हाथरस पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में दें मकान

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में कलयुगी मां का खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों को नींद की दवा देकर लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

August 27, 2026
Next Post

रुदौली: 60 गांव की महिला शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Recent Posts

Allahabad High Court Hathras Case: योगी सरकार को कड़ा निर्देश, 3 महीने में हाथरस पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में दें मकान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

हाथरस में दुष्कर्म की शिकार दलित युवती की मौत के छह साल बाद पीड़ित परिवार को पुनर्वास को लेकर अदालत...

रुदौली: 60 गांव की महिला शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

by Atul Narain Srivastava
August 27, 2026
0

अयोध्या, एकल विद्यालय अभियान के तहत रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुजागंज एवं ऐहार संच की ओर से रूदौली कोतवाली...

Youtuber Murder Update: अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत...

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज ‘वरद’ ने बंगाल की खाड़ी में करीब एक सप्ताह पहले डूबे पनामा के झंडे...

गाजीपुर में कलयुगी मां का खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों को नींद की दवा देकर लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों को नींद की दवा मिला खाना खिलाने के बाद कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group