Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज ‘वरद’ ने बंगाल की खाड़ी में करीब एक सप्ताह पहले डूबे पनामा के झंडे वाले एक बड़े मालवाहक जहाज की तलाश और बचाव अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को दो चीनी नागरिकों को सुरक्षित ओडिशा के पारादीप पहुंचाया।

व्यापारिक जहाज एमवी ओशियन विनर में चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। इनमें 20 चीनी, तीन म्यांमा के और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। यह जहाज सिंगापुर जा रहा था और 22 अगस्त को पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर डूब गया।

श्री विजय पुरम स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने तत्काल आसपास मौजूद एक वाणिज्यिक जहाज एमटी आइसोपोस का मार्ग बदलकर उसे ‘‘जहाज की तलाश करने और सहायता पहुंचाने’’ के लिए भेजा। उसी रात दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

आईसीजी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल के जहाज वरद ने आज दो चीनी नागरिकों- पैन टोंगलाई और चेन जियानहे- को सुरक्षित पारादीप पहुंचाया। दोनों को 22 अगस्त को आपात स्थिति में जान बचाने वाली एक छोटी नाव से बचाया गया था। यात्रा के दौरान जहाज पर ही उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई और अब आव्रजन ब्यूरो तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें अधिकृत कंपनी प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए समुद्री और हवाई मार्ग से संयुक्त तलाश अभियान जारी है।

आईसीजी ने मंगलवार को बताया था कि लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश और बचाव अभियान को बीजिंग स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के साथ समन्वय कर और मजबूत किया जा रहा है।

आईसीजी ने 22 अगस्त को तलाश और बचाव अभियान के लिए अपने तीन जहाज तैनात किए थे। आईसीजी के जहाज वरद और अनमोल को बचाव अभियान में लगाया गया था, जबकि विजित को अभियान को और मजबूत करने के लिए श्री विजय पुरम से रवाना किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि एमवी ओशियन विनर का आखिरी ठहराव पारादीप था और उसका अगला गंतव्य सिंगापुर था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि यह जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर जा रहा था।

Tags: Indian Coast Guard Rescue
Previous Post

गाजीपुर में कलयुगी मां का खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों को नींद की दवा देकर लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

Next Post

Youtuber Murder Update: अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस

Related Posts

देश

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

August 27, 2026
देश

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

August 26, 2026
देश

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

August 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

August 26, 2026
Next Post

Youtuber Murder Update: अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस

Recent Posts

Youtuber Murder Update: अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत...

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज ‘वरद’ ने बंगाल की खाड़ी में करीब एक सप्ताह पहले डूबे पनामा के झंडे...

गाजीपुर में कलयुगी मां का खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों को नींद की दवा देकर लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों को नींद की दवा मिला खाना खिलाने के बाद कथित...

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (प्रशिक्षण विमान) के दुर्घटनाग्रस्त...

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त को लगेगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group