Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Allahabad High Court: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति याचिका खारिज, हाईकोर्ट बोला—’यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


प्रयागराज, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है, जिसमें एक छात्रा को स्कूल की निर्धारित वर्दी के साथ हिजाब या सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति देने की अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।

याचिकाकर्ता प्रयागराज के अतरसुइया स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा है और इसी विद्यालय में वह 11 वीं कक्षा में नामांकन ले रही है। टैगोर पब्लिक स्कूल की यह नाबालिग छात्रा सुकैना रिजवी ने अपनी मां के जरिये यह याचिका दायर की थी।

न्यायमूर्ति जे जे मुनीर एवं न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की दो सदस्यीय पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित नहीं कर सकी कि सिर ढकना इस्लाम की ऐसी आवश्यक धार्मिक प्रथा है, जिसके पालन के बिना उसकी आस्था खतरे में पड़ जाएगी।

पीठ ने कहा, ‘हमने याचिकाकर्ता से जुड़ी विभिन्न कक्षाओं की तस्वीरें देखी हैं और केवल उसे छोड़कर किसी भी छात्रा ने हिजाब नहीं पहना है। यहां तक कि जिस धार्मिक समुदाय से वह आती है, उस समुदाय की छात्राओं ने भी हिजाब नहीं पहना है।

अदालत ने कहा, ‘जब भी यह मुद्दा उठा है, उच्च न्यायालयों का मत एक रहा है कि हिजाब पहनना इस्लामिक आस्था का आवश्यक हिस्सा नहीं है। हिजाब नहीं पहनने से आस्था खतरे में नहीं पड़ जाएगी।

एआईएमपीएलबी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मंगलवार को लखनऊ में ‘ पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘हमें मामले की जानकारी है। कहीं न कहीं कुछ भ्रम है, क्योंकि हिजाब हमेशा से इस्लाम का अहम हिस्सा रहा है। हम निश्चित रूप से अदालत जाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

मौलाना ने कहा कि संविधान व्यक्ति को अपने धर्म के मूल और अभिन्न सिद्धांतों का पालन करने की अनुमति देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक इस मामले का सवाल है, हमें लगता है कि निश्चित रूप से कुछ भ्रम है। हिजाब का उल्लेख कुरान और हदीस दोनों में है और दुनिया भर में मुस्लिम महिलाएं इसे पहनती हैं।

हालांकि, रशीद ने कहा कि छात्राओं को स्कूलों के तय ड्रेस कोड (पोशाक संहिता) का पालन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘ड्रेस कोड मानने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर कोई छात्रा उसी समय अपने धार्मिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहती है तो क्या होगा। हमें लगता है कि अदालत के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत है।’

अदालत ने 21 अगस्त के अपने फैसले में कहा था कि याचिका में हिजाब को जरूरी धार्मिक प्रथा बताना केवल एक दावा भर है। इसके समर्थन में कोई दलील, धार्मिक किताब या सबूत रिकॉर्ड पर नहीं रखा गया है।

पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 पर आधारित दावे को बिना जरूरी तथ्य और कानूनी आधार के सिर्फ दावे पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल गिरिजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा था कि स्कूल एक निजी, बिना सहायता प्राप्त संस्थान है और यूनिफॉर्म तय करना उसकी आंतरिक नीति का मामला है, जिसका मकसद छात्रों में एकरूपता बनाए रखना है। यह धर्म मानने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं करता।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के वकील आलोक तिवारी ने राज्य की दलीलों का समर्थन किया और तर्क दिया कि याची मांगी गई राहत का हकदार नहीं है। अदालत ने कहा, ‘नतीजे के तौर पर, यह रिट पिटीशन फेल हो जाती है और खारिज की जाती है।’

Tags: Allahabad High Court
Previous Post

गाजियाबाद में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार: 10 क्विंटल मिलावटी छेना रसगुल्ला नष्ट, सेफोलाइट केमिकल बरामद

Next Post

Rakshabandhan 2026: क्या पंचक काल में भाई को बांध सकते हैं राखी? जानें ‘अग्नि पंचक’ का प्रभाव और नियम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा

August 27, 2026
Next Post

Rakshabandhan 2026: क्या पंचक काल में भाई को बांध सकते हैं राखी? जानें 'अग्नि पंचक' का प्रभाव और नियम

Recent Posts

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (प्रशिक्षण विमान) के दुर्घटनाग्रस्त...

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त को लगेगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का...

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुजफ्फरनगर, यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर...

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम घोषित...

बलिया: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में सरकारी नौकरी का झांसा देकर फर्जी संस्था के जरिए चार हजार से अधिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group