Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CJM को 6 हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त के अपने आदेश में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर मृत्यु से पहले लगी चोटों का उल्लेख है। अदालत ने कहा कि व्यक्ति के परिजनों ने विशेष रूप से आरोप लगाया है कि उसकी मौत एसटीएफ कर्मियों द्वारा यातना दिए जाने के कारण हुई।

अदालत ने कहा कि ऐसे में, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 176(1-ए) के तहत न्यायिक जांच ज़रूरी है।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने प्रतापगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देश दिया कि वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) को न्यायिक जांच करने के निर्देश दें।

खंडपीठ ने कहा कि आदेश की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत होने के छह सप्ताह के भीतर जांच पूरी की जाए और रिपोर्ट 27 अक्टूबर, 2026 को सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष पेश की जाए।

यह आदेश एक आपराधिक रिट याचिका पर दिया गया। याचिकाकर्ता ने प्रतापगढ़ के संगीपुर थाने में 18 मार्च, 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत दर्ज मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने का अनुरोध किया था।

इससे पहले हिरासत में मौत का आरोप सामने आने पर अदालत ने प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक को धारा 176(1-ए) के अनुपालन पर एक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद राज्य सरकार ने बताया था कि मामला न्यायिक जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है, लेकिन बाद की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि धारा 176(1-ए) के तहत कोई न्यायिक जांच वास्तव में हुई ही नहीं।

उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि एसडीएम सदर, प्रतापगढ़ ने 16 अगस्त, 2024 को जांच की थी और मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से मौत को हृदय रोग के कारण स्वाभाविक बताया था, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर मृत्यु-पूर्व चोटों का उल्लेख है।

खंडपीठ ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 176(1-ए) के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मौत पुलिस हिरासत में या मजिस्ट्रेट या अदालत द्वारा अधिकृत किसी अन्य हिरासत में होती है, तो क्षेत्राधिकार रखने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की जानी चाहिए।

Tags: प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला
Previous Post

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

Next Post

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुर्गाशक्ति नागपाल विवाद: जज पर दबाव से बड़ा सवाल, 1997 का मुकदमा 30 साल से लंबित क्यों?

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

AI Writing Style अदृश्य ताकत : क्या एआई बदल रहा है इंसानों के लिखने का अंदाज? जानें AI से लिखे लेखों को पहचानने का तरीका

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court Relief: केजीएमयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने दिया सेवा में बहाली का आदेश

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Cooperative Bank : यूपी कोऑपरेटिव बैंक के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

August 25, 2026
Next Post

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Recent Posts

दुर्गाशक्ति नागपाल विवाद: जज पर दबाव से बड़ा सवाल, 1997 का मुकदमा 30 साल से लंबित क्यों?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

गोंडा, सिविल जज शबीना खान और तत्कालीन मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल के बीच फोन पर हुई बातचीत से उठा विवाद अब...

AI Writing Style अदृश्य ताकत : क्या एआई बदल रहा है इंसानों के लिखने का अंदाज? जानें AI से लिखे लेखों को पहचानने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

कृत्रिम मेधा (एआई) धीरे-धीरे हमारे लिखने के तरीके को बदल रहा है। बात सिर्फ लेखन शैली बदलने की नहीं रही...

Sri Lanka Struggling to Follow On: भारत के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका का संघर्ष, 8 विकेट खोकर बनाए 265 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

श्रीलंका ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक...

Allahabad High Court Relief: केजीएमयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने दिया सेवा में बहाली का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह को सेवा...

Iran Threatens Barron Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को ईरान से जान से मारने की धमकी, सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

अमेरिकी खुफिया सेवा ने मंगलवार को कहा कि उसे इस बात की जानकारी है कि ईरान के सरकारी मीडिया ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group