Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमृतसर में हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
in क्राइम, देश
0


पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन तथा 10 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के हवेलियां गांव निवासी इकबाल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह और गुलजार सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

बयान के अनुसार, बरामद हथियारों में 10 पिस्तौल शामिल है। पुलिस टीम ने हथियारों के अलावा खेप पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद एक आका के संपर्क में थे और पंजाब में आगे अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने अभियान का ब्योरा साझा करते हुए कहा कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्धों ने विदेश स्थित आका के निर्देश पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी बाड़ के पास स्थित हवेलियां गांव के इलाके में ड्रोन के जरिए हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की है और वे हथियार एवं गोला-बारूद की खेप किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर खासा गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किये गए। डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर थाने में शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: अमृतसर में हथियारों की तस्करी
Previous Post

अयोध्या, हैरिग्टनगंज: छुट्टा मवेशियों का आतंक, सड़कों पर आफत, खेतों में तबाही; रातभर फसल की रखवाली को मजबूर किसान

Next Post

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुर्गाशक्ति नागपाल विवाद: जज पर दबाव से बड़ा सवाल, 1997 का मुकदमा 30 साल से लंबित क्यों?

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

AI Writing Style अदृश्य ताकत : क्या एआई बदल रहा है इंसानों के लिखने का अंदाज? जानें AI से लिखे लेखों को पहचानने का तरीका

August 25, 2026
देश

BPSC परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन हिंसक, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

August 25, 2026
देश

Onion Price News: नाशिक से रेल रैक के जरिए सप्लाई तेज, चेन्नई, गुवाहाटी और मदुरै के लिए भी रवाना हुई ‘कांदा एक्सप्रेस’

August 25, 2026
Next Post

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल

Recent Posts

दुर्गाशक्ति नागपाल विवाद: जज पर दबाव से बड़ा सवाल, 1997 का मुकदमा 30 साल से लंबित क्यों?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

गोंडा, सिविल जज शबीना खान और तत्कालीन मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल के बीच फोन पर हुई बातचीत से उठा विवाद अब...

AI Writing Style अदृश्य ताकत : क्या एआई बदल रहा है इंसानों के लिखने का अंदाज? जानें AI से लिखे लेखों को पहचानने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

कृत्रिम मेधा (एआई) धीरे-धीरे हमारे लिखने के तरीके को बदल रहा है। बात सिर्फ लेखन शैली बदलने की नहीं रही...

Sri Lanka Struggling to Follow On: भारत के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका का संघर्ष, 8 विकेट खोकर बनाए 265 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

श्रीलंका ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक...

Allahabad High Court Relief: केजीएमयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने दिया सेवा में बहाली का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह को सेवा...

Iran Threatens Barron Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को ईरान से जान से मारने की धमकी, सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

अमेरिकी खुफिया सेवा ने मंगलवार को कहा कि उसे इस बात की जानकारी है कि ईरान के सरकारी मीडिया ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group