Saturday, October 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द 44 भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना जारी की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
in देश
0

झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच, मंगलवार रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है।

झारखंड सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसस) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) ने आयोजित की थीं।

राज्य सरकार द्वारा रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं।

रद्द की गई अन्य प्रमुख परीक्षाओं में सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन सरंक्षक और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

अधिसूचनाओं में कहा गया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें गठित करने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा, साथ ही जेपीएससी-जेएसएससी में एक आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि इसके अलावा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए बनाई गई समिति दो महीने में उसे अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

झारखंड सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक, जेएसएससी-संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया।

Tags: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं
Previous Post

पीलीभीत में हादसे की आड़ में हत्या, ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, महिला गिरफ्तार

Next Post

नोएडा में सरकारी अस्पताल के अंदर सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Ukraine Russia War: यूक्रेन के 9 क्षेत्रों पर रूसी हमले, लाखों घरों की बिजली काटी गई; 15 लोग घायल

October 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

Trump ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून में दी छूट, भारत पर 100% तक शुल्क लगाने के प्रावधान पर भी असर

October 17, 2026
देश

PriyaGold Biscuits: पशु चारे वाला चोकर इस्तेमाल करने के आरोप में कंपनी पर कार्रवाई, डोडला डेयरी और यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स पर भी शिकंजा

October 17, 2026
देश

FDA की कार्रवाई के बाद रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट के निदेशक ब्लिंकिट, जोमैटो समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी

October 17, 2026
Next Post

नोएडा में सरकारी अस्पताल के अंदर सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Recent Posts

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से कार सवार पिता-पुत्र...

Ukraine Russia War: यूक्रेन के 9 क्षेत्रों पर रूसी हमले, लाखों घरों की बिजली काटी गई; 15 लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

कीव, यूक्रेन के नौ क्षेत्रों पर रूसी हमलों के कारण शुक्रवार को लाखों घरों की बिजली आपात रूप से काटनी...

Trump ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून में दी छूट, भारत पर 100% तक शुल्क लगाने के प्रावधान पर भी असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हितों का हवाला देते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

PriyaGold Biscuits: पशु चारे वाला चोकर इस्तेमाल करने के आरोप में कंपनी पर कार्रवाई, डोडला डेयरी और यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स पर भी शिकंजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

नई दिल्ली, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में तीन कंपनियों...

FDA की कार्रवाई के बाद रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट के निदेशक ब्लिंकिट, जोमैटो समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 17, 2026
0

मुंबई, इस्तेमाल की मियाद पूरी कर चुके, खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group