Saturday, August 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

India vs Sri lanka: केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन बल्लेबाजी, लंच तक भारत 1 विकेट पर 101 रन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा। इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा।

तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी।

जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Tags: केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल
Previous Post

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम पांच लोगों की मौत

Next Post

रांची में JPSC और JSSC प्रदर्शनकारी छात्रों का तिरंगा यात्रा, आंदोलन 22वें दिन जारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पडिक्कल के नाबाद शतक से भारत ने दो विकेट पर 288 रन

August 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

FIH Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 3-1 से रौंदा, हरमनप्रीत सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

August 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम पांच लोगों की मौत

August 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey World Cup 2026: वेल्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत, 51 साल बाद पदक की उम्मीद

August 14, 2026
Next Post

रांची में JPSC और JSSC प्रदर्शनकारी छात्रों का तिरंगा यात्रा, आंदोलन 22वें दिन जारी

Recent Posts

Video, आपको बुलडोजर पसंद है न? छत्तीसगढ़ी कलाकार के सवाल पर CM योगी का मजेदार जवाब, 8 राज्यों के लोक कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानभवन के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति...

UP के निजी अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त: कहा- ‘बीमारी की मजबूरी में मरीजों को लूटना बर्दाश्त नहीं’, रेट बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य

by Atul Narain Srivastava
August 15, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों से वसूली जाने वाली मोटी रकम अब हाई कोर्ट...

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में दुकान में पीछे के दरवाजे से कथित तौर पर घुसने की कोशिश कर रहे हथियारबंद...

लखनऊ में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत...

पडिक्कल के नाबाद शतक से भारत ने दो विकेट पर 288 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

गॉल, देवदत्त पडिक्कल की नाबाद शतकीय पारी से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group