अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की एक महिला की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर गिर गई। करीब 20 लाख रुपये मूल्य की बताई जा रही इस चेन को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने ढूंढकर ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला को वापस लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार, ध्रुवेश मिश्रा को बीते दिवस अमावा मंदिर के समीप हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर हीरे जड़ित सोने की एक चेन पड़ी मिली। चेन मिलने के बाद उन्होंने उसे अपने पास रखने के बजाय पीएफसी कार्यालय पहुंचकर वहां से उद्घोषणा कराई, ताकि चेन की वास्तविक मालिक महिला तक पहुंचाई जा सके।
उद्घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर के गंगाराम पुरा निवासी निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार वहां पहुंचीं। पुलिसकर्मियों द्वारा आवश्यक पूछताछ और संतुष्टि के बाद चेन निर्मला देवी को सौंप दी गई।
चेन वापस मिलने पर निर्मला देवी ने बताया कि यह चेन उनके स्वर्गीय पति द्वारा उन्हें निशानी के तौर पर दी गई थी। इसलिए उनके लिए इस चेन का भावनात्मक महत्व उसकी कीमत से कहीं अधिक था।
चेन वापस मिलने पर महिला ने सेवादार ध्रुवेश मिश्रा के प्रति आभार जताया। वहीं, ध्रुवेश मिश्रा के इस कार्य की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
कल दिनांक 08-08-2026 को श्रीराम जन्मभूमि परिसर अयोध्या में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चैन मय डायमंड लाकेट"(क़ीमत लगभग 10-12 लाख) गिर गई थी वहां पर ड्यूटी दे रहे PAC के जवानों को वो चैन मिली और जब उन्होंने पता लगाया कि चैन किसकी है तो साक्ष्य प्रमाणित होने पर पता चला कि एक… pic.twitter.com/cuwwKsf7G0
— Ayodhya Ritesh Mishra (@ritesh94616752) August 8, 2026










