Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
in देश
0
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए निचली अदालत द्वारा उसे बरी किए जाने के फैसले को रद्द कर दिया।

उच्च न्यायालय की गोवा पीठ की न्यायमूर्ति नीला गोखले और न्यायमूर्ति अमित जमसांडेकर की खंडपीठ ने कहा कि सजा पर फैसला दोपहर में सुनाया जायेगा।

अदालत ने तेजपाल को भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 376(2)(एफ) (संरक्षक या विश्वास अथवा अधिकार की स्थिति में रहने वाले व्यक्ति द्वारा महिला से दुष्कर्म), धारा 354(ए) (यौन उत्पीड़न) और धारा 354(बी) (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से उसके खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत दोषी ठहराया है।

धारा 376 के तहत तेजपाल को कम से कम 10 वर्ष और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

सुनवाई के दौरान तेजपाल के वकील आबाद पोंडा ने न्यूनतम सजा देने का अनुरोध किया, जबकि गोवा सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह कहते हुए अधिकतम सजा की मांग की कि इससे यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि ‘‘नहीं का मतलब नहीं होता है।’’

अदालत में मौजूद तेजपाल ने स्वयं को ‘‘राजनीतिक प्रताड़ना का शिकार’’ बताते हुए नरमी बरतने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वह दो बेटियों के पिता हैं।

इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में तेजपाल ने कहा कि वह बंबई उच्च न्यायालय के दोषसिद्धि आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती देगा।

यह मामला नवंबर 2013 में गोवा में आयोजित थिंकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान एक होटल की लिफ्ट में अपनी एक पूर्व कनिष्ठ महिला सहकर्मी के कथित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म से जुड़ा है।

निचली अदालत ने 2021 में तेजपाल को इस मामले में बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ गोवा सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।

Tags: बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल
Previous Post

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

Next Post

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

Related Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
देश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

August 5, 2026
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
Next Post
बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

Recent Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

झांसी, माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क...

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने 21 वर्षीय अपनी सहपाठी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू घोंपकर...

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group