Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के बजाय छात्र-छात्राओं के हाथों में दिए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत अनुदेशिका की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सीयर शिक्षा क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों को मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली के बजाय हाथों में दिए जाने का वीडियो 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह घटना 20 अप्रैल की है। उन्होंने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरन देवी को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से विद्यालय में कार्यरत अनुदेशिका निर्मला भारती के मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाया गया था।

सिंह ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, अनुदेशिका और शिक्षामित्र अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरन देवी को घोर लापरवाही, विद्यालय के संचालन में प्रभावी नेतृत्व की कमी और घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए।

सिंह ने बताया कि किरन देवी को कम्पोजिट विद्यालय, जमीन सिसैंड से संबद्ध किया गया है और अनुदेशिका निर्मला भारती की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले में नवानगर शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है और उन्हें 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र इंद्रजीत यादव, अनुदेशिका रीता देवी और चार रसोइयों को कड़ी चेतावनी दी गई है।

ये तस्वीर बलिया के कंपोजिट विद्यालय पलिया की बताई जा रही है। मासूम बच्चे थाली के बिना हाथों में रोटी-सब्जी लेकर भोजन करने को मजबूर हैं। करोड़ों के मिड-डे मील बजट के बावजूद ऐसी तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं।
जानकारी के अनुसार, BSA मनीष सिंह ने मामले का संज्ञान लिया।@UPGovt pic.twitter.com/w8RkmYXW12

— Basant Kumar Kanaujiya (@basant_kan) August 1, 2026

Tags: बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली
Previous Post

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

Next Post

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Dhanraj Nathwani : सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने घोषित की 373 करोड़ से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति, आय 19.61 करोड़

October 1, 2026
Next Post

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Recent Posts

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

गाजियाबाद, नंदग्राम थाना क्षेत्र से लापता हुए 30 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव बुधवार को मुरादनगर...

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के पायलट को नायक बताते हुए उसकी सराहना की, जिसने सह-पायलट के...

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

चंदौली जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिये बुजुर्ग जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर उनके कंप्यूटर और मोबाइल फोन...

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की एक व्यक्ति ने कथित रूप से किसी भारी वस्तु...

Dhanraj Nathwani : सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने घोषित की 373 करोड़ से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति, आय 19.61 करोड़

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

लखनऊ, राज्यसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी ने अपने, अपनी पत्नी और दो आश्रितों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group