Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र के घर पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। छात्र ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने खारिज किया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में किशनपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने उनकी शिकायतों को माना और पीने का पानी, बिजली, पंखे, शौचालय और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू किया।

हालांकि, प्रदर्शन का चेहरा बने 12वीं कक्षा के छात्र अंकुर सोनकर ने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होने के तुरंत बाद, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उसके घर आए, उसके परिवार से पूछताछ की और उन्हें थाना आने को कहा।

सोनकर ने पत्रकारों से कहा, घंटों विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारी आए, हमारी मांगें मानीं और स्कूल में काम शुरू हो गया। हमें लगा कि हम अपनी लड़ाई जीत गए हैं, लेकिन शाम तक, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी हमारे घर आने लगे। उन्होंने मेरे माता-पिता से पूछा कि मैं कहां हूं और यह भी कहा कि हमें पुलिस थाने आना होगा।

उसने आरोप लगाया कि पुलिस उन अन्य छात्रों के घरों पर भी गई जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। सोनकर ने सवाल किया, ‘अगर हम बुनियादी सुविधाओं के लिए आवाज उठाते हैं, तो क्या पुलिस को ऐसा व्यवहार करना चाहिए?

आंदोलनकारी छात्र के आरोपों का जवाब देते हुए, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और बाल कल्‍याण पुलिस अधिकारी के कर्मचारी अंकुर सोनकर के घर केवल छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और स्कूल की समस्याओं को समझने के लिए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘इस दौरे के पीछे कोई गलत मकसद नहीं था। न तो छात्र और न ही उसके परिवार को किसी भी तरह से परेशान किया गया।’

मांगलिक ने कहा कि सोनकर नाबालिग है और पुलिसकर्मी बाल संरक्षण दिशानिर्देशों और अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए सादे कपड़ों में उसके घर गए थे। उन्होंने दोहराया कि किसी भी छात्र या परिवार के सदस्य को परेशान या डराया-धमकाया नहीं गया।

फतेहपुर की जिलाधिकारी (डीएम) निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज थीं और प्रशासन ने स्कूल में सुधार के उपाय पहले ही शुरू कर दिए थे। पुलिस के छात्रों के घरों पर जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया था कि कोई असामाजिक तत्व आंदोलन का फायदा न उठाए।

इस बीच, उसी स्कूल की 16 साल की एक छात्रा 28 जुलाई से लापता है। हालांकि पुलिस ने उसके लापता होने और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच किसी भी संबंध से इनकार किया है।

परिवार के अनुसार, लड़की 28 जुलाई को स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन किशनपुर पुलिस थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की मां, आशा देवी ने बताया कि लड़की के सहपाठियों और शिक्षकों ने पुष्टि की है कि वह विरोध प्रदर्शन वाले दिन स्कूल पहुंची थी।

मांगलिक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में लड़की को एक बैग ले जाते हुए देखा गया। फुटेज से पता चला कि बाद में उसने अपनी स्कूल पोशाक बदल ली और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ जाते हुए देखी गई।

एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान के तहत पुलिस टीम को महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर भेजा गया है, और जल्द ही लड़की का पता चलने की उम्मीद है।

किशनपुर थाना के प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि लड़की स्कूल पहुंची थी लेकिन विरोध प्रदर्शन देखकर परिसर से चली गई।

कॉजपा की अगुवाई में जंतर-मंतर पर छात्रों के हालिया विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां के एक सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कथित तौर पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मंगलवार को पांच घंटे विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों को 24 घंटे के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया देने के बाद यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Tags: फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान
Previous Post

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

Next Post

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
Next Post

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group