Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन बहनों की एक ही युवक से कथित शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

तीनों बहनों ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश होकर बताया कि पूरा मामला सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया गया था। समितियों के अधिकारियों के अनुसार, तीनों बहनें सोमवार को समिति के सामने पेश हुईं और बताया कि वायरल वीडियो केवल सोशल मीडिया सामग्री के लिए बनाया गया था तथा उनका युवक से वास्तविक विवाह नहीं हुआ था।

उन्होंने स्वीकार किया कि ऑनलाइन आलोचना का शिकार होने के बाद उन्होंने शादी को वास्तविक बताने का दावा किया था।

हालांकि बाद में उन्होंने इस पर खेद जताते हुए समिति के समक्ष माफी मांगी। अमरोहा स्थित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि तीनों बहनों में से एक के नाबालिग होने की जानकारी मिलने के बाद समिति ने तीन दिन पहले मामले पर संज्ञान लिया था।

#अमरोहा में एक युवक से तीन बहनों की शादी का मामला अब बेहद गंभीर हो गया है।

एक दुल्हन के नाबालिग होने के दावे के बाद नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीनों दुल्हनें दूल्हे के साथ सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी देती दिख रही हैं। pic.twitter.com/VdkE0LLJLa

— Shivaji Mishra (@08febShivaji) July 25, 2026

इसके बाद पुलिस को नोटिस जारी कर लड़कियों को समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

भारद्वाज ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि उन्होंने वास्तव में उस युवक से शादी नहीं की थी और 17 जुलाई को बनाया गया वीडियो केवल सोशल मीडिया के लिए तैयार किया गया था।

उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों के लिखित बयान दर्ज कर लिए गए हैं और इनमें से एक के नाबालिग होने के दावे का सत्यापन किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बयानों को गोपनीय दस्तावेज बताते हुए उनकी प्रतियां साझा करने से इनकार कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि इससे सनातन परंपराओं तथा धार्मिक मूल्यों का अपमान हुआ है।

इससे पहले आलोचनाओं का जवाब देते हुए लड़कियों ने दावा किया था कि वे सभी वयस्क हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है।

मंदिर प्रबंधक डॉ. शिवचरण दास ने पहले बताया था कि वीडियो बनाए जाने के समय मंदिर में नवीनीकरण का काम जारी था और कोई पुजारी मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया था कि कथित विवाह किसने कराया, इसकी जानकारी नहीं है। मामले के विरोध के बाद पुलिस ने 23 जुलाई को चारों को तलब किया था।

Tags: अमरोहा में तीन सगी बहनों ने
Previous Post

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

Next Post

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
Next Post

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group