Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 23, 2026
in खेल, देश
0

तेज गेंदबाजों मयंक यादव और प्रिंस यादव की धारदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे के सात विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

जिम्बाब्वे के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यवंशी (50 रन, 19 गेंद, चार छक्के, चार चौके) और इशान किशन (35 रन, 24 गेंद, तीन चौके, दो छक्का) की पारियों से 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 28 रन बनाए।

भारत ने इससे पहले मयंक (18 रन पर दो विकेट) और प्रिंस (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जिम्बाब्वे ने 14वें ओवर में 64 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद वेस्ली माधेवेरे (39 रन, 34 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) और ताडिवनाशे मरुमानी (नाबाद 27, 20 गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने रिचर्ड एनगारवा की लगातार गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके के साथ तेवर दिखाए।

ब्लेसिंग मुजरबानी (26 रन पर दो विकेट) ने अभिषेक शर्मा (01) को ब्रेड इवान्स के हाथों कैच कराके जिम्बाब्वे को शुरुआती सफलता दिलाई।

सूर्यवंशी ने इवान्स की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा जबकि मुजरबानी पर दो चौके और एक छक्का जड़कर पांचवें ओवर में भारत के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

किशन ने न्युमैन नयामहुरी पर तीन चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 66 रन किया।

सूर्यवंशी ने एनगारवा की गेंद पर एक रन के साथ 18 गेंद में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। यह 15 वर्षीय क्रिकेटर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा बल्लेबाज बना। वह हालांकि अगली गेंद पर डीप थर्डमैन पर कुरेन को कैच दे बैठे।

कप्तान अय्यर ने एनगारवा पर चौके से खाता खोला और फिर इवान्स की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। किशन ने भी इवान्स पर छक्का जड़ा। अय्यर ने नयामहुरी पर चौके के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

मुजरबानी ने इशान को पवेलियन भेजा लेकिन अय्यर ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले अय्यर ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पावर प्ले में ही मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन कर दिया।

मयंक ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने विकेटकीपर किशन को कैच थमाया। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला भारत के पक्ष में गया।

मयंक लगभग दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने स्ट्रेस फ्रेक्चर के लिए ऑपरेशन कराया था और वापसी करते हुए उन्होंने लगातार 145 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की।

पदार्पण कर रहे बेन कुरेन (10) ने पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज अशोक शर्मा पर लगातार दो चौके मारे लेकिन प्रिंस यादव की गेंद को मिडविकेट पर वैभव सूर्यवंशी के हाथों में खेल गए।

मयंक ने डियोन मायर्स (06) को शिवम दुबे के हाथों कैच कराके जिम्बाब्वे को तीसरा झटका दिया।

कप्तान सिकंदर रजा (04) ने प्रिंस पर चौका मारा लेकिन दुबे की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को कैच दे बैठे जिससे आठवें ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर चार विकेट पर 32 रन हो गया।

रेयान बर्ल और वेस्ली माधेवेरे ने इसके बाद पारी को संभाला। बर्ल ने दुबे पर पारी के पहले छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

बर्ल और माधेवेरे हालांकि रन गति बढ़ाने में नाकाम रहे। इसी दबाव के बीच बर्ल ने रवि बिश्नोई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर तिलक वर्मा को कैच थमाया। उन्होंने 35 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का मारा।

माधेवेरे ने अशोक पर लगातार दो चौके और बिश्नोई पर छक्के के साथ रन गति बढ़ाने का प्रयास किया। मरुमानी ने भी दुबे पर छक्का जड़ा। जिम्बाब्वे के रनों का शतक 18वें ओवर में पूरा हुआ। माधेवेरे पारी के अंतिम ओवर में दो रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए।

सूर्यवंशी ने नेपाल के कुशल मल्ला का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। मल्ला ने जब यह उपलब्धि हासिल की थी तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी जबकि सूर्यवंशी की उम्र 15 साल और 118 दिन है।

Tags: भारत ने जिम्बाब्वे को सात
Previous Post

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

Next Post

बहराइच में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर SDM की छापेमारी, नौ बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

बहराइच में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर SDM की छापेमारी, नौ बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group