Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Houthi नियंत्रण वाले Sana Airport पर airstrikes; हूती विद्रोहियों ने Saudi Arabia के Aabha Airport पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 14, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Houthi नियंत्रण वाले Sana Airport पर airstrikes;  हूती विद्रोहियों ने Saudi Arabia के Aabha Airport पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने का दावा किया।

यह हमला यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हवाई हमलों के जवाब में किया गया, जिनके लिए हूतियों ने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है।

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने ‘टेलीग्राम’ पर जारी वीडियो संदेश में एयरलाइन को सऊदी हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरने की चेतावनी देते हुए कहा कि सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ‘नाकाबंदी’ हटने तक इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जाए।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि सना हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर हमला एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया था, जिसके बाद हूतियों ने इस हमले का जवाब देने का संकल्प जताया।

अपेक्षाकृत शांति के दौर के बाद हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ने की यह पहली बड़ी घटना मानी जा रही है। हालांकि सऊदी अरब के अधिकारियों ने यमन में हवाई हमलों के बारे में टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

हूतियों के अनुसार, विमान को हुदैदा हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिणी क्षेत्र की ओर दागी गई हूती बैलिस्टिक मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया।

यमन के रक्षा मंत्री जनरल ताहिर अल-अकीली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को सना हवाई अड्डे के रनवे पर हमला हूती प्रतिनिधिमंडल को अंतिम संस्कार से वापस ला रहे एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया।

हमलों से कुछ देर पहले जारी एक वीडियो संदेश में अल-अकीली ने ईरानी विमानों के यमन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अधिकारियों ने व्यापक क्षेत्रीय तनाव की आशंका जताई।

ब्रेकिंग 🚨: Yemen की capital Sana में हालात उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गए जब Houthi नियंत्रण वाले Sana International Airport पर हुए airstrikes के बीच एक Iranian flight की उड़ान रुक गई।

अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त Yemeni government का आरोप है कि Tehran से संचालित ये उड़ानें… pic.twitter.com/ocv7cQFSWf

— Ritika (@Im_Ritikaa) July 13, 2026

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव खालिद खियारी ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद से कहा, ‘‘यमन और व्यापक क्षेत्र तनाव बढ़ने का एक और दौर झेलने की स्थिति में नहीं हैं।उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में शामिल होने का आह्वान करते हैं।

Tags: Houthi नियंत्रण वाले Sana
Previous Post

Argentina vs England: मेस्सी का जादू चलेगा या केन का करिश्मा, अटलांटा स्टेडियम में फिर जीवंत होगी पुरानी प्रतिद्वंद्विता

Next Post

रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग, 65 वर्षीय किसान की मौत

Related Posts

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
Next Post
रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग,  65 वर्षीय किसान की मौत

रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग, 65 वर्षीय किसान की मौत

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group