Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Argentina vs England: मेस्सी का जादू चलेगा या केन का करिश्मा, अटलांटा स्टेडियम में फिर जीवंत होगी पुरानी प्रतिद्वंद्विता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 14, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Argentina vs England: मेस्सी का जादू चलेगा या केन का करिश्मा, अटलांटा स्टेडियम में फिर जीवंत होगी पुरानी प्रतिद्वंद्विता

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की बहुचर्चित प्रतिद्वंद्विता बुधवार को यहां जब विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में फिर से जीवंत होगी तो सबकी नजर इस पर टिकी रहेगी कि इसमें लियोनेल मेस्सी के पांवों का जादू चलेगा या हैरी केन का करिश्मा।

मेस्सी ने अब तक मौजूदा टूर्नामेंट में आठ गोल करके अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई है तो केन भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है जिन्होंने छह गोल दागे हैं। यह दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आमने-सामने होंगे क्योंकि दोनों टीम के बीच 2005 के बाद कोई मुकाबला नहीं हुआ है। केन को जूड बेलिंगहम (छह गोल) का भी अच्छा साथ मिला है।

इंग्लैंड की टीम के लिए जहां मेस्सी को रोकना एक चुनौती होगी वहीं केन और बेलिंगहम के सामने अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति की कड़ी परीक्षा होगी। बेलिंगहम बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अर्जेंटीना को उनसे सतर्क रहना होगा।

आज आधी रात को एक बार फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना…!
डियोगा मेराडोना…जर्सी नंबर 10 का पुराना वीडियो..!! pic.twitter.com/HR7YXZltnx

— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) July 13, 2026

इन दोनों देशों के बीच वर्षों से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए मैच के दौरान तनाव भी होने की संभावना है।

फिर चाहे वह 1966 में खेले गए विश्व कप में अर्जेंटीना के तत्कालीन कप्तान एंटोनियो रैटिन को बाहर भेजने का मामला हो या फुटबॉल के मैदान से इतर 1982 में फ़ॉकलैंड द्वीप समूह पर हुआ संघर्ष, इन दोनों देशों के बीच फुटबॉल के मैदान के अंदर और बाहर तनाव देखने को मिला है।

जब इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच मैच की बात हो तो फिर विश्व कप 1986 में डिएगो माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल को कैसे भुलाया जा सकता है। उनके इस गोल के दम पर अर्जेंटीना जीत हासिल करने में सफल रहा था। इसके बाद 1998 में डेविड बेकहम को बाहर भेजे जाने और इसके चार साल बाद इस स्टार खिलाड़ी के फ्री किक पर किए गए गोल ने प्रतिद्वंद्विता को चरम पर पहुंचाया।

इन दोनों टीम ने अभी तक अजेय रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की टीम को हाल के मैचों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीतने वाले अर्जेंटीना का केप वर्दे के खिलाफ मैच अतिरिक्त समय तक खिंचा। इसके बाद उसे मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराने में भी संघर्ष करना पड़ा। अर्जेंटीना विश्व कप में 12 मैचों से अजेय है।

इंग्लैंड ने भी अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसने अंतिम 16 के मैच में मैक्सिको को 3-2 से हराया और फिर नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में पिछड़ने के बाद बेलिंगहम के दो शानदार गोल की मदद से 3-2 से जीत हासिल की।

इंग्लैंड की राइट-बैक की समस्या अभी भी बनी हुई है। जेरेल क्वांसा निलंबित हैं और चोटिल रीस जेम्स को शुरुआती लाइनअप में शामिल किए जाने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में एजरी कोंसा या जेड स्पेंस को अर्जेंटीना की तरफ से बाएं छोर से होने वाले आक्रमण के खिलाफ मोर्चा संभालना होगा।

अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध हैं जिससे उसके कोच लियोनेल स्कालोनी के लिए शुरुआती एकादश का चयन करना आसान नहीं होगा। उन्हें यह तय करना है कि अपने करिश्माई कप्तान मेस्सी के साथ जूलियन अल्वारेज़ को खिलाया जाए या लोटारो मार्टिनेज़ को।

इस मैच में मिडफील्ड में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड को अपना पूरा ध्यान मेस्सी पर लगाने से बचना होगा जो एंज़ो फर्नांडीज़ और एलेक्सिस मैक एलिस्टर के साथ मिलकर इंग्लैंड की रक्षात्मक पंक्ति को भेदने और उनके आक्रामक डिफेंस के पीछे मौजूद खाली जगह का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल की रणनीति रक्षात्मक चूक को कम करने को प्राथमिकता देनी होगी। डेक्लान राइस और कोबी मैनू की मेस्सी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

अर्जेंटीना के सामने एक बेहद कठिन मानसिक चुनौती है। आत्मविश्वास से भरी इंग्लैंड टीम को रोकना, जिसे अब तक अर्जेंटीना की तरह ही आखिर तक हार नहीं मानने का जज्बा दिखाया है। अर्जेंटीना का रक्षापंक्ति में दारोमदार क्रिस्टियन रोमेरो पर होगा।

इन दोनों टीम के बीच यह छठा मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए पांच मैच में इंग्लैंड ने तीन और अर्जेंटीना ने दो में जीत हासिल की है। विश्व कप में पांचवीं बार यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी। विश्व कप में दोनों के बीच अभी मुकाबला 2-2 से बराबरी पर है।

Tags: Argentina vs England
Previous Post

हाईकोर्ट का फैसला: सिर्फ संदेह के आधार पर पेट्रोल पंप की डीलरशिप रद्द नहीं की जा सकती

Next Post

Houthi नियंत्रण वाले Sana Airport पर airstrikes; हूती विद्रोहियों ने Saudi Arabia के Aabha Airport पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

Related Posts

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Next Post
Houthi नियंत्रण वाले Sana Airport पर airstrikes;  हूती विद्रोहियों ने Saudi Arabia के Aabha Airport पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

Houthi नियंत्रण वाले Sana Airport पर airstrikes; हूती विद्रोहियों ने Saudi Arabia के Aabha Airport पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

Recent Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर...

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group