Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबने से तांगा चालक और घोड़े की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण भरे पानी में डूबने से एक तांगा चालक और उसके घोड़े की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी राकेश सैनी (40) अपनी तांगा से पशुओं का चारा लेने गये थे। सूत्रों ने बताया कि रास्ते में बिजलीबंबा मार्ग से बाजौट की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में सात से आठ फुट तक बारिश का पानी भरा हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद रेलवे गैंगमैन ने सैनी को अंडरपास में जाने से मना किया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद उन्होंने तांगा को पानी में उतार दिया और अंडरपास के बीच पहुंचते ही तांगा डूबने लगी।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राकेश और घोड़ा दोनों पानी में डूब चुके थे।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बैरियर पर लगी लोहे की जंजीर और रस्सी की मदद से तांगा, घोड़े तथा चालक के शव को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सैनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि अंडरपास में अत्यधिक जलभराव को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन रोकने के निर्देश दिये गये हैं।

सहायक मंडल रेल प्रबंधक पारितोष गौतम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं तथा लोगों से पानी भरने की स्थिति में अंडरपास का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।

Tags: मेरठ में रेलवे अंडरपास में
Previous Post

बलिया में किसान के खाते में आया 759 करोड़ रुपये ज्यादा का बैलेंस, कुवैत में रहने वाले पुत्र से मगांये थे खाद के लिए रुपये

Next Post

मथुरा जिले में केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात सिपाही की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मृत्यु

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
Next Post

मथुरा जिले में केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात सिपाही की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मृत्यु

Recent Posts

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group