Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल में फर्जी पट्टा आवंटन मामले में सेवानिवृत्त एसडीएम समेत 19 के खिलाफ मामला दर्ज, एसडीएम समेत छह गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
अमेठी में सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी से पेंशन का सत्यापन के नाम 19.28 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी

संभल जिले के गुन्नौर तहसील में गंगा किनारे झाऊ श्रेणी की सरकारी जमीन के फर्जी पट्टा आवंटन मामले में पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम (अब सेवानिवृत्त) और पूर्व डीजीसी समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से छह आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को तत्कालीन सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ओमवीर सिंह, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राजवीर, पूर्व डीजीसी जय भारद्वाज, तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी महेंद्र, असदपुर के पूर्व ग्राम प्रधान विक्रांत और तत्कालीन चकबंदी लेखपाल भीमराव को गिरफ्तार करके विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, लेखपाल स्वाति शर्मा की शिकायत पर थाना गुन्नौर में दो जुलाई को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी और आपराधिक साजिश आदि धाराओं में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

दर्ज प्राथमिकी में सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ओमवीर सिंह निवासी अलीगढ़, तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान एसडीएम करम सिंह, तत्कालीन ग्राम प्रधान विक्रांत, असदपुर, पूर्व डीजीसी (राजस्व) जय भारद्वाज, ग्राम पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, जलधारा, मोहरश्री, किशनलाल, देवेंद्र कुमार, लेखपाल सर्वेश कुमारी, ओमकार सिंह, अमित कुमार, सेवानिवृत्त कानूनगो राजवीर सिंह, रक्षपाल सिंह, रिटायर्ड चकबंदी अधिकारी महेंद्र सिंह, तत्कालीन चकबंदी लेखपाल भीमराव सिंह, तत्कालीन चकबंदी कर्ता मनवीर सिंह, सतीश गुप्ता और ओमवीर सिंह नामजद हैं।

यह मामला तहसील गुन्नौर के असदपुर, सुलेखा समेत कई गांवों में गंगा किनारे झाऊ श्रेणी की सरकारी भूमि के अवैध आवंटन से जुड़ा है।

प्राथमिकी के मुताबिक, ग्राम सुखैला की करीब 71.55 हेक्टेयर यानी 1000 बीघा चकबंदी प्रक्रिया वाली जमीन में 2007 के बाद फर्जी तरीके से अभिलेखों में प्रविष्टियां कर दी गईं।

इस मामले में 2018 में भी तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों और 58 अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र में केस दर्ज हुआ था। तब फर्जी प्रविष्टियां निरस्त कर दी गई थीं।

आरोप है कि इसके बावजूद 2019 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने 162 लाभार्थियों के पक्ष में फिर से पट्टे स्वीकृत कर दिए। जांच में भूमि के क्षेत्रफल और लाभार्थियों की संख्या में गंभीर विसंगतियां मिलीं। वर्ष 2021-22 में संशोधन की कार्रवाई हुई, लेकिन राजस्व संहिता के तहत खुली ग्राम सभा, सहमति या लॉटरी की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

तहरीर में कहा गया है कि 2023 में 17 अपात्र लाभार्थियों के पट्टे निरस्त होने के बावजूद अभिलेखों में 145 लाभार्थियों के नाम दर्ज रहे। किसी को भी वास्तविक कब्जा नहीं दिलाया गया। आरोप है कि पूरी प्रक्रिया कूटरचित दस्तावेजों और नियमों की अनदेखी कर पूरी की गई।

जांच समिति ने चार जून 2026 को जिलाधिकारी संभल को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। इसी आधार पर दो जुलाई को गुन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।

Tags: संभल में फर्जी पट्टा आवंटन
Previous Post

पीलीभीत में घरेलू कलह के बाद मां-बेटी ने जहर खाने से उपचार के दौरान मौत

Next Post

उप्र में अब तक बारिश में 43 फीसदी की कमी दर्ज, कुछ ज़िलों में सामान्य से ज़्यादा बारिश

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

उप्र में अब तक बारिश में 43 फीसदी की कमी दर्ज, कुछ ज़िलों में सामान्य से ज़्यादा बारिश

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group