Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुरादाबाद : पहली पत्नी के कनाडा में रहते NRI ने रचाई दूसरी शादी, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

मुरादाबाद जिले में एक एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) युवक द्वारा कनाडा में रह रही अपनी पहली पत्नी की जानकारी छिपाकर कथित रूप से दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार ने आरोपी पक्ष पर दहेज के नाम पर दो करोड़ रुपये लेने, दुष्कर्म करने तथा रुपये वापस मांगने पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी हरभजन सिंह की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 15 अप्रैल 2022 को रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी गमनदीप सिंह से सिख रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

उन्होंने बताया कि विदाई के समय युवती को अन्य महिलाओं से पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी कनाडा में रहती है। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने कनाडा में रहने के उद्देश्य से दूसरी शादी की है।

प्राथमिकी के अनुसार, पहली शादी की जानकारी मिलने के बाद युवती ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद युवक ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म।

शिकायत में आरोप लगाया कि लगातार उत्पीड़न के कारण युवती की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और उसका वैशाली स्थित एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी से पहले विश्वास में लेकर आरोपी पक्ष ने उससे करीब दो करोड़ रुपये लिए, लेकिन बाद में आरोपी के पिता रणजीत सिंह ने कारोबार में पैसा लगाने की बात कहकर रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

शिकायत के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 11 बजे रुपये लौटाने के बहाने शिकायतकर्ता को सहरिया गांव स्थित एक ट्रक ढाबे पर बुलाया गया जहां रणजीत सिंह, गमनदीप सिंह, सोनू उर्फ लंगड़ा और दो अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ पहुंचे तथा जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की।

शिकायतकर्ता ने ढाबे की दीवार की आड़ लेकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए।

मूंढापांडे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी), 109(1) (हत्या का प्रयास), 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 82(1) (पहली पत्नी से विधिक रूप से विवाह विच्छेद किए बिना दूसरा विवाह) और 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता) के तहत गमनदीप, उसके माता-पिता, सोनू उर्फ लंगड़ा सहित चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Tags: मुरादाबाद : पहली पत्नी के कनाडा
Previous Post

France में Skydiving विमान दुर्घटनाग्रस्त, इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत

Next Post

व्हाट्सऐप वेब के जरिए फैल रहे मैलवेयर, साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-आईएन ने किया आगाह

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
Next Post

व्हाट्सऐप वेब के जरिए फैल रहे मैलवेयर, साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-आईएन ने किया आगाह

Recent Posts

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group