Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

NEET Re-examination: NTA ने परामर्श जारी किया, प्रवेशपत्र के बारे में अभ्यर्थियों को संदेश भेजे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह 21 जून को होने वाली नीट-यूजी 2026 पुन:परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के संबंध में संदेश, ईमेल और व्हॉट्सएप संदेश भेज रही है, और साथ ही छात्रों को धोखाधड़ी वाले संदेशों व फर्जी सूचनाओं से सावधान कर रही है।

मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस साल तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) वर्तमान में इस मामले की जांच कर रही है।

एजेंसी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एनटीए रविवार यानी 21 जून 2026 को होने वाली पुन:परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए एसएमएस और ईमेल भेज रहा है।

एजेंसी ने सूचित किया कि वैध संदेश आधिकारिक आईडी और ईमेल से आएंगे।

परामर्श में कहा गया, ‘‘एनटीए कभी भी किसी भुगतान की मांग नहीं करेगा, परीक्षा के पेपर, उत्तर कुंजियां, या ‘लीक’ सामग्री नहीं भेजेगा, या किसी लिंक के माध्यम से आपका एडमिट कार्ड साझा नहीं करेगा। यदि आपको ऐसा कोई संदेश मिलता है, तो उस पर क्लिक न करें। इसकी सूचना दें।’’

इसके अतिरिक्त, एनटीए ने कहा कि वह अब पुन:परीक्षा के लिए कोई भी ताजा सूचना व केंद्र संबंधी जानकारी सीधे व्हॉट्सएप के माध्यम से अभ्यर्थियों को भेजेगा।

परामर्श में कहा गया कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे भेजने वाले के नाम के आगे ‘ब्लू वेरीफाइड टिक’ और ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ नाम देखें; बिना ब्लू टिक वाले अकाउंट से आने वाला कोई भी संदेश एनटीए की ओर से नहीं है, भले ही उसमें उनके नाम का उपयोग किया गया हो।

इसने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून की पुन:परीक्षा के लिए अपने प्रवेशपत्र पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

एजेंसी ने कहा, ‘‘एसएमएस/ईमेल/व्हॉट्सएप संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।’’

इसके अलावा, एनटीए ने कहा कि तीन मई की परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रवेशपत्र अब वैध नहीं हैं, क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। एनटीए ने कहा, ‘‘21 जून का प्रवेशपत्र एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही काफी है।

Tags: NEET Re-examination
Previous Post

दराज में पड़े पुराने फोन और गैजेट: लोग इन्हें छोड़ने से क्यों कतराते हैं?

Next Post

रुदौली: मुख्यमंत्री योगी ने माँ कामाख्या धाम में टेका मत्था; झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण, बच्चे का अन्प्रशन

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

रुदौली: मुख्यमंत्री योगी ने माँ कामाख्या धाम में टेका मत्था; झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण, बच्चे का अन्प्रशन

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group