Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अफगानिस्तान ए के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा भारत ए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 17, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
अफगानिस्तान ए के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा भारत ए

लगातार दो हार के बाद आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम बुधवार को यहां अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के करो या मरो के मुकाबले में जीत के साथ वापसी की कोशिश करेगी ।

टूर्नामेंट में मेजबान श्रीलंका ए सहित सभी तीन टीम एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी जिसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली दो टीम तय होंगी। दो हार ने भारतीय टीम पर दबाव जरूर बढ़ाया है लेकिन अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत से फाइनल में पहुंचने की टीम की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

मेजबान श्रीलंका तीन मैच में दो जीत और एक हार से चार अंक तथा 0.494 के नेट रन रेट के साथ सबसे ऊपर है जिससे भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

भारत और अफगानिस्तान दोनों के समान दो-दो अंक हैं। भारत हालांकि अफगानिस्तान के माइनस 1.392 के मुकाबले 0.032 के बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है।

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को अधिक मजबूती दिखानी होगी और उम्मीद करनी होगी कि खराब मौसम उनके मौकों में रुकावट नहीं डाले।

अफगानिस्तान ए की टीम अगर कल जीत दर्ज करती है तो भारत ए का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा। हालांकि हार के बावजूद अफगानिस्तान के पास मौका होगा और अगर वह अगले मैच में मेजबान टीम को हरा देता है तो फिर तीनों टीम के चार अंक हो जाएंगे और ऐसी स्थिति में नेट रन रेट महत्वपूर्ण हो जाएगा।

भारत ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ पिछले मैच में नौ विकेट पर 349 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। अफगानिस्तान ए ने हालांकि 25.5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाने के बाद डकवर्थ लुईस पद्धति से मैच चार रन से जीत लिया।

भारतीय टीम अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने में नाकाम रही है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भी श्रीलंका ए के खिलाफ आठ रन की जीत के दौरान टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

सोमवार को कम रोशनी के बीच हुए सुपर ओवर में हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के कुगाथस मथुलन के बीच हुई बहस ने टूर्नामेंट में रोमांच भर दिया है।

सुपर ओवर में 17 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ नौ रन ही बना सकी। ओवर की आखिरी तीन गेंद का सामना सूर्यवंशी ने किया।

सूर्यवंशी जब अपने जोड़ीदार सूर्यांश शेडगे के साथ मैदान से वापस लौट रहे थे तो वह श्रीलंकाई खिलाड़ियों के उस समूह की ओर मुड़े जो जोर-शोर से जश्न मना रहा था और इसी वजह से बहस हो गई।

सूर्यवंशी से उम्मीद थी कि वह आईपीएल की अपनी फॉर्म को त्रिकोणीय श्रृंखला में भी जारी रखेंगे लेकिन सूर्यवंशी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं। अब तक उन्होंने 14, 44 और 21 रन बनाए हैं। बुधवार को होने वाला मुकाबला उन्हें अपनी छाप छोड़ने का एक और मौका देगा।

ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन भारत ए के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 68 की औसत से 204 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनके साथ कप्तान तिलक वर्मा (149) का योगदान भी जरूरी होगा जिन्होंने अब तक तीन मैच में दो अर्धशतक लगाए हैं।

शेडगे, प्रभसिमरन सिंह और विपराज निगम ने भी एक-एक अर्धशतक लगाया है।

अरशद खान, अनुकूल रॉय और आयुष बडोनी ने अब तक तीन मैच में चार-चार विकेट लिए हैं लेकिन इस प्रतियोगिता में विरोधी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

इस बीच भारत ए ने चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया है।

अफगानिस्तान ए ने भारत ए को हराया था लेकिन श्रीलंका ए के खिलाफ उसे आठ विकेट की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम इस प्रकार है: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, अंशुल कंबोज, अनुकूल रॉय, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, अशोक शर्मा, विपराज निगम और यश ठाकुर।

समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

Tags: अफगानिस्तान ए के खिलाफ
Previous Post

मुरादाबाद में रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

Next Post

लखनऊ में पुलिसकर्मियों को डांटने का आरोपी नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

Related Posts

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
Next Post
लखनऊ में पुलिसकर्मियों को डांटने का आरोपी नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिसकर्मियों को डांटने का आरोपी नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group