Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Tramp: अमेरिका-ईरान समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर; ईरान का परमाणु कार्यक्रम होगा निष्क्रिय?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 14, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने संबंधी समझौते पर रविवार यानी आज हस्ताक्षर होने वाले हैं और इसके तुरंत बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य ‘‘सभी के लिए खोल’’ दिया जाएगा।

ट्रंप की यह टिप्पणी शनिवार को उस समय आई जब पाकिस्तान ने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हस्ताक्षर का कार्यक्रम रविवार को प्रस्तावित है।

हालांकि, रविवार को समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘समझौते पर कल (यानी आज ) हस्ताक्षर होने वाले हैं और इसके तुरंत बाद होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुल जाएगा।’’ उन्होंने इसे कई महीनों के संघर्ष और बातचीत के बाद संभावित बड़ी कूटनीतिक सफलता का संकेत बताया।

साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि यदि समझौता अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ तो अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के साथ लंबे समय तक काम करने की उम्मीद करते हैं। आशा है कि यह प्रक्रिया जल्दी, आसान और सुचारु रूप से पूरी होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प भी है, जिसे इस्तेमाल करने की नौबत कभी न आए।

ट्रंप ने प्रस्तावित समझौते की तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए 2015 के संयुक्त व्यापक कार्ययोजना से भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘बराक हुसैन ओबामा का ईरान समझौता परमाणु हथियार तक पहुंचने का आसान और सुंदर रास्ता था। यदि वह लागू रहता तो ईरान छह साल पहले ही परमाणु हथियार हासिल कर चुका होता और शायद उसका इस्तेमाल भी कर चुका होता।

ट्रंप ने दावा किया कि उनका समझौता ठीक इसके विपरीत है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा समझौता परमाणु हथियारों के खिलाफ एक दीवार की तरह है। अब ईरान न तो परमाणु हथियार चाहता है और न ही उसे खरीद पाएगा, विकसित कर पाएगा या किसी अन्य माध्यम से हासिल कर पाएगा।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है और शेष परमाणु सामग्री को बाद में नष्ट कर दिया जाएगा।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता अगले 24 घंटे में अंतिम रूप ले सकता है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी बताया कि रविवार को इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर समारोह होने की संभावना है।

विदेश कार्यालय के अनुसार, उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान के बीच हुई टेलीफोन वार्ता में दोनों नेताओं ने अमेरिका-ईरान वार्ता के अंतिम चरण का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता लाने में मदद करेगा।

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘हम शांति समझौते के पहले से कहीं अधिक करीब हैं। अगले 24 घंटों में इसके अंतिम रूप लेने की संभावना है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हस्ताक्षर होंगे और अगले सप्ताह तकनीकी स्तर की वार्ता शुरू होगी।

शरीफ ने शनिवार को कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से भी बातचीत की और पाकिस्तान के शांति प्रयासों को समर्थन देने के लिए कतर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समझौता जल्द ही संबंधित पक्षों के हस्ताक्षर के लिए तैयार है।

इसी बीच, इसहाक डार ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की प्रमुख प्रतिनिधि काया कालास, स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस, मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअट्टी और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से भी अलग-अलग बातचीत की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन सभी वार्ताओं में अमेरिका-ईरान बातचीत की प्रगति पर चर्चा हुई और सभी पक्षों ने उम्मीद जताई कि कूटनीतिक प्रयास क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेंगे।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान एक प्रमुख मध्यस्थ के रूप में उभरा है। उसने वाशिंगटन और तेहरान के बीच संपर्क स्थापित कराने तथा संघर्ष समाप्त कराने के उद्देश्य से कई बार मध्यस्थता की है।

Tags: Tramp: अमेरिका-ईरान समझौते
Previous Post

बागपत जिले में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 17 यात्री हुए घायल

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
Next Post
नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 17 यात्री हुए घायल

नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 17 यात्री हुए घायल

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group