Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Assam में वयस्कों का आधार कार्ड जारी करने के लिए नियम कड़े, कुछ जिलों में 100 प्रतिशत से भी अधिक आधार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 13, 2026
in क्राइम, देश
0
असम में राजग 98, कांग्रेस 25 सीट पर आगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने अवैध प्रवासियों को आधार कार्ड हासिल करने से रोकने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को यह कार्ड जारी नहीं करने का फैसला किया है।

शर्मा ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असाधारण मामलों में आधार कार्ड जारी करने की अनुमति के लिए जिला आयुक्त को राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजना होगा।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि इसके बाद सरकार यह फैसला करेगी कि आवेदक आधार कार्ड के लिए पात्र है या नहीं।

शर्मा ने कहा कि राज्य में आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां लगभग सभी पात्र लोगों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ जिलों में यह आंकड़ा 100 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है और हमें यह पता लगाना होगा कि ये लोग कौन हैं, जो अतिरिक्त आधार कार्ड बनवा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है कि किसी भी अवैध बांग्लादेशी को आधार कार्ड न मिले।

चाय बागान समुदाय और अनुसूचित जनजातियों के लोगों को हालांकि आधार कार्ड जारी किए जाते रहेंगे, क्योंकि इनमें से कई लोगों को अब तक आधार कार्ड नहीं मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, एक अप्रैल, 2027 से यह रोक पूरी तरह लागू हो जाएगी और उस तारीख से इन समुदायों के भी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आधार कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।’’

हालांकि, 18 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को आधार कार्ड जारी किए जाते रहेंगे।

शर्मा ने पहले कहा था कि राज्य सरकार आधार कार्ड जारी करने के मामले में ‘‘बहुत सख्ती’’ बरतेगी और असम में यह दस्तावेज हासिल करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने पिछले साल कहा था कि असम सरकार बांग्लादेश से अवैध आव्रजन पर रोक लगाने के अपने प्रयासों के तहत वयस्कों को आधार कार्ड जारी करने के लिए कड़े नियम बनाने पर विचार कर रही है।

शर्मा ने शनिवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने राज्य में वीबी जी राम जी अधिनियम के लिए एक कार्यढांचा लागू करने को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इसे एक जुलाई से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और नए ग्रामीण रोजगार सृजन कानून के तहत प्रत्यक्ष मजदूरी वाले रोजगार के लिए 125 मानव-दिवस उपलब्ध कराए जाएंगे।

शर्मा ने कहा कि इस कानून के तहत रोजगार देने के अलावा, मानव दिवसों से परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा।

कैबिनेट ने महानगर और उसके आस-पास उपग्रह शहरों की योजना बनाने, उनके लिए निधि जुटाने और उन्हें विकसित करने के लिए गुवाहाटी सैटेलाइट सिटीज़ डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएससीडीए) बनाने को भी मंज़ूरी दी।

यह गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र में होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि अब आईएएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को केंद्र और अंतर-राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ (एनओसी) जारी करने के वास्ते मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी होगी।

शर्मा ने कहा कि असम विधानसभा का बजट सत्र छह जुलाई को बुलाया जाएगा और बजट पेश करने की सही तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

Tags: Assam में वयस्कों को आधार कार्ड
Previous Post

Ayodhya में राम मंदिर दान में घोटाला; जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

Next Post

ट्रंप के साथ दिखे ‘रहस्यमयी लोग, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, लेकिन सच कुछ और निकला

Related Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
Next Post
ट्रंप के साथ दिखे ‘रहस्यमयी लोग, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, लेकिन सच कुछ और निकला

ट्रंप के साथ दिखे ‘रहस्यमयी लोग, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, लेकिन सच कुछ और निकला

Recent Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by admin
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group