Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

America में भारतीय नागरिक की हत्या; आरोपी की सूचना देने वाले को 20,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 8, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

न्यूयॉर्क, पुलिस ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 28 वर्षीय उस भारतीय व्यक्ति की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 20,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किया है जिसे खाली पड़े एक घर में पिज्जा पहुंचाने के बाद गोली मार दी गई थी।

हैदराबाद के रहने वाले अंशुल कुंचा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उत्तरी फिलाडेल्फिया में एक खाली मकान में पिज्जा पहुंचाने गए थे। इसी दौरान उनके सिर के पिछले हिस्से में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह कुंचा के परिवार को हरसंभव सहायता दे रहा है।

वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा, ‘‘पेनसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा के असामयिक निधन से हमें अत्यंत दुख हुआ है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वाणिज्य दूतावास अंशुल के परिवार के संपर्क में है और हरसंभव सहायता दे रहा है।’’

‘एनबीसी फिलाडेल्फिया’ की एक खबर में कहा गया कि पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी और दोषसिद्धि में मददगार सूचना देने पर 20,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किया है।

प्राधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना एजली स्ट्रीट के 2300 ब्लॉक में ‘रेमंड रोसेन होम्स’ में हुई।

कुंचा को इलाके की एक खाली आवासीय इकाई में पिज्जा पहुंचाने के बाद सिर में गोली मारी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्राधिकारियों ने बताया कि फिलाडेल्फिया आवास प्राधिकरण के निगरानी कैमरों में घटना से पहले के कुछ क्षण कैद हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोली चलने की घटना कैमरे में दर्ज नहीं हुई लेकिन फुटेज में कुंचा पिज्जा के डिब्बे लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं और गहरे रंग के कपड़े पहने दो लोग उनका पीछा करते नजर आ रहे हैं। पीछा कर रहे लोगों में से एक के पास गहरे रंग का बैग दिखाई दे रहा था।

खबर में कहा गया कि घटना की जांच में पता चला है कि कुंचा को तीन पिज्जा पहुंचाने के ‘‘बहाने’’ खाली अपार्टमेंट में बुलाया गया था।

फिलाडेल्फिया पुलिस विभाग के मुख्य निरीक्षक स्कॉट स्मॉल ने कहा कि कुंचा ‘‘जमीन पर अचेत पड़े थे, उनके सिर में गोली लगी थी और बहुत खून बह रहा था।’’

‘एनबीसी’ की खबर में स्मॉल के हवाले से कहा गया, ‘‘चले हुए तीनों कारतूसों के खोखे उस जगह से कुछ ही इंच दूर मिले, जहां कुंचा जमीन पर पड़े थे। इससे संकेत मिलता है कि हमलावर पीड़ित के बहुत करीब खड़े थे।’’

मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्मॉल ने हालांकि बताया कि पुलिस के पास उस व्यक्ति का फोन नंबर है, जिसने पिज्जा का ऑर्डर दिया था।

जांचकर्ता संबंधित पिज्जा दुकान के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑर्डर देने वाले व्यक्ति का इस घटना से कोई संबंध था या नहीं। खबर में कहा गया कि कुंचा का वाहन भी घटनास्थल के पास मिला।

पुलिस को खाली अपार्टमेंट के भीतर पिज्जा के तीन बंद डिब्बे और एक बैग मिला जिससे संकेत मिलता है कि कुंचा ने ‘‘पिज्जा पहुंचा दिया था’’ जिसके बाद उन्हें बाहर गोली मारी गई।

हैदराबाद में कुंचा के परिवार ने न्याय की मांग की है और विदेश मंत्रालय से उनका पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की है।

Tags: America में भारतीय नागरिक
Previous Post

मुंबई हवाई अड्डे पर DRI ने पांच करोड़ रुपये का सोना जब्त किया, सात लोग गिरफ्तार

Next Post

हरदोई में 19 वर्षीय युवती की हत्या, पिता और दो भाइयों सहित चार गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

September 12, 2026
Next Post

हरदोई में 19 वर्षीय युवती की हत्या, पिता और दो भाइयों सहित चार गिरफ्तार

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group