Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सोनभद्र: चलती कार से नोट फेंककर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश; 100-100 रुपये के नोट उड़ाए, मुठभेड़ के बाद तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
सोनभद्र: चलती कार से नोट फेंककर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश; 100-100 रुपये के नोट उड़ाए, मुठभेड़ के बाद तस्कर गिरफ्तार

जिले में पुलिस से बचने के लिए मादक पदार्थ तस्करों ने फिल्मी अंदाज में अपनी तेज रफ्तार कार से 100-100 रुपये के नोट सड़क पर फेंककर ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन उनका यह दांव नाकाम रहा। पुलिस ने पीछा जारी रखा और मुठभेड़ के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सोनभद्र के एक राजमार्ग पर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और अन्य सामान बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने इसकी अनदेखी करते हुए कार तेज रफ्तार से भगा दी। इसके बाद विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि भागने के दौरान तस्करों ने एसओजी के सरकारी वाहन और एक निजी वाहन को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

वर्मा ने बताया कि इसके बाद स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल ने पुलिस की मदद के लिए अपनी कार उपलब्ध कराई, जिसके बाद दोबारा पीछा शुरू किया गया।

पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश में कार सवार लोगों ने सड़क पर 100-100 रुपये के नोट फेंकने शुरू कर दिए।

वर्मा ने कहा, ‘‘आरोपियों ने चलती कार से नोट फेंककर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद पीछा बिना रुके जारी रहा। आखिरकार पुलिस ने चोपन क्षेत्र में वाहन को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुधियाना निवासी 27 वर्षीय प्रिंस घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाश में तीन किलोग्राम अफीम और 225 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 49 लाख रुपये है।

पुलिस ने होंडा सिटी कार, 50 हजार रुपये, एक देसी तमंचा और एक खोखा बरामद किया है। कुल बरामदगी का मूल्य 58.75 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि वह झारखंड से पंजाब तक मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है और पहले भी कई बार ऐसी खेप पहुंचा चुका है।

पुलिस अधीक्षक ने सफल कार्रवाई के लिए एसओजी टीम को 20 हजार रुपये और अपना वाहन उपलब्ध कराने वाले प्रदीप कुमार मोदनवाल को 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: सोनभद्र: चलती कार से नोट
Previous Post

बलिया: चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, ट्रांजिट रिमांड पर देने की अर्जी दाखिल

Next Post

मेरठ में चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड: हत्या के आरोप में उसके पिता समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post
दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

मेरठ में चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड: हत्या के आरोप में उसके पिता समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group