Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में अध्यात्म की आड़ में युवतियों का शोषण; साधु बना मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 2, 2026
in क्राइम, देश
0

मथुरा जनपद में पुलिस ने राधाकुण्ड में आश्रम बनाकर बेहतर नौकरी दिलाने एवं अध्यात्म का पाठ पढ़ाने का झांसा देकर उच्च शिक्षित युवतियों का शोषण करने के आरोप में एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अक्सर इंजीनियर युवतियों को ही अपना शिकार बनाता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से अलग—अलग राज्यों की दो युवतियों एवं एक युवक को भी मुक्त कराया है। उन्होंने बताया कि युवक एवं युवतियों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए हैं ।

पुलिस के मुताबिक ताजा मामला तब प्रकाश में आया जब छत्तीसगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने 25 मई को गोवर्धन थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी।

युवती का आरोप है कि बाबा ने पहले तो भगवान का प्रसाद बताकर पीड़िता को नशीला पदार्थ मिला दूध पिलाया और बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लाील फोटो—वीडियो बना लिए।

Join Our Whatsapp Group

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह युवती एक बार तो अपने घर वापस चली गई, परंतु जब आरोपी ने उसे फोन कर धमकी दी कि वह उसे पांच लाख रुपए दे, अन्यथा उसके वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद माता—पिता की सलाह पर युवती ने गोवर्धन पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस की कार्रवाई से उसके कुकर्मों का भण्डाफोड़ हुआ है।

गोवर्धन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते माह दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने शिकायत की जांच की तो पता चला कि पीड़िता मथुरा में रहकर भारतीय तेल निगम में प्रशिक्षण ले रही अपनी बड़ी बहिन से मिलने आई थी।

उन्होंने बताया कि उसकी बहिन राधाकुण्ड में ओडिशा के रहने वाले अभिषेक मिश्र उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के ही मकान में रहती थी तथा उसकी मण्डली में भजन-कीर्तन करती थी और गीता ज्ञान का पाठ पढ़ती थी।

उसने बताया कि 17 मई को जब वह अपनी बहन के कमरे में थी, तभी रात नौ बजे अभिषेक मिश्रा वहां आया। उसने गिलास में दूध देते हुए बोला कि यह भगवान का प्रसाद है, इसे पी लो, इस पर छात्रा ने बेमन से वह दूध पी लिया जिसके बाद वह बेहोश हो गयी।

आरोप है कि अभिषेक मिश्रा (29) ने बेहोशी की अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि सुबह वह फिर आया और फिर से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा और विरोध करने पर उसने युवती, उसकी बहिन व माता—पिता आदि सभी को जान से मारने की धमकी दी और इस घटना से बुरी तरह आहत व घबराई हुई युवती उसी दिन अपने घर वापस चली गयी।

उन्होंने बताया कि लेकिन उसने तब भी पीछा नहीं छोड़ा और फोन कर पांच लाख रुपए की मांग करने लगा। पीड़ता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि उसके अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर देगा। इससे परेशान युवती अवसाद में चली गई, जिसके बाद पिता के पूछने पर उसने सारी बात बता दी।

उसने पिता की सलाह पर पुलिस में शिकायत करने का निर्णय किया और 25 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। एसएसपी के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से दर्जन भर से अधिक युवक-युवतियों के अश्लील फोटो भी मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि वह यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रवचन देता था। इसके बाद कई लोग उसके प्रभाव में आकर उससे संपर्क करते थे। शुरुआत में वह लोगों से ज्ञान और धर्म की बातें करता था, लेकिन उसके निशाने पर पढ़ी-लिखी और बड़ी कंपनियों में जॉब करने वाली युवतियां रहती थीं।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन प्रवचन देने के बाद वह उन्हें जाल में फंसाता था, फिर मथुरा बुलाता और पहचान बढ़ जाने पर प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ देकर वह शारीरिक संबंध बनाता था। शिकार के अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लेता था। मौका मिलते ही उन्हें ब्लैकमेल करता था।

पुलिस को दिए गए बयान में उसने बताया है कि वह पांच साल पहले आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया, फिर एक कंपनी में 20 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी की, लेकिन नौकरी छोड़कर वह मथुरा आ गया।

अरोपी के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह यहां तीन साल से रह रहा है, पहले राधाकुण्ड में किराए पर मकान लिया, फिर खरीद लिया।

देहात पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी अभिषेक मिश्रा को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके से दो युवतियों और एक युवक को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। युवक और युवतियों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

Tags: मथुरा में अध्यात्म की आड़
Previous Post

जनगणना कार्य में LIC कर्मियों की तैनाती वैध : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Next Post

America में अवैध रूप ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे 30 भारतीय गिरफ्तार

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

America में अवैध रूप ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे 30 भारतीय गिरफ्तार

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by admin
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group