Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बार से सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्त; दूसरी महिला हैं वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 1, 2026
in Featured, देश
0
बार से सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्त; दूसरी महिला हैं वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सोमवार को नियुक्त की गईं वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना, 2018 में न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के बाद बार से सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्त होने वाली देश की दूसरी महिला बन गई हैं।

मोहना, न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना के साथ शीर्ष अदालत में दो सेवारत महिला न्यायाधीशों में से एक होंगी। न्यायमूर्ति नागरत्ना 31 अगस्त 2021 से शीर्ष अदालत में न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना 2027 में एक महीने से अधिक समय के लिए प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) भी बनेंगी।

मोहना (59) ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और तब से वकालत कर रही हैं। उच्चतम न्यायालय ने 2015 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया था।

उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पैरवी की है, जिनमें सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों से जुड़ी सेवा शर्तें, वरिष्ठ नागरिकों के संपत्ति अधिकार और कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध से संबंधित मामले शामिल हैं।

मोहना उच्चतम न्यायालय के इतिहास में 12वीं महिला न्यायाधीश होंगी और बार से सीधे नियुक्त होने वाली दूसरी महिला न्यायाधीश हैं। वह जून 2031 में सेवानिवृत्त होंगी।

न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी 1989 में शीर्ष अदालत में नियुक्त की गई पहली महिला थीं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवा करने के बाद उन्हें पदोन्नत किया गया था।

न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​के ​न्यायाधीश रहने के दौरान, एक समय उच्चतम न्यायालय में तीन महिला न्यायाधीश थीं, जिनमें न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी शामिल थीं। मल्होत्रा ​​ने 27 अप्रैल 2018 को बार से सीधे शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह मार्च 2021 में सेवानिवृत्त हुईं।

वर्तमान में शीर्ष अदालत में ऐसे दो अन्य न्यायाधीश हैं, जिन्हें बार से सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया है, जिनमें न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन शामिल हैं।

मोहना के अलावा, मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चन्द्रशेखर, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, तथा जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली को सोमवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

पिछले महीने, सरकार ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 34 से बढ़ाकर, प्रधान न्यायाधीश सहित 38 करने के लिए एक कानून में संशोधन करते हुए एक अध्यादेश जारी किया था।

पहले से ही दो रिक्तियां रहने के कारण, स्वीकृत संख्या बढ़ने के बाद, शीर्ष अदालत में कुल छह पद रिक्त हो गए थे।

सोमवार को हुई पांच नियुक्तियों के साथ, उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश का अब एक पद रिक्त रह गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को पांच नामों की सिफारिश की थी।

Tags: बार से सीधे उच्चतम न्यायालय
Previous Post

फिरोजाबाद: महिला के शादी से इनकार पर उसके डेढ़ साल के बेटे की पटक-पटककर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Next Post

योगी ने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग पर मुस्लिम संगठनों की कड़ी आलोचना, मुस्लिम संगठनों की सोच ‘पशुवत’

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

योगी ने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग पर मुस्लिम संगठनों की कड़ी आलोचना, मुस्लिम संगठनों की सोच ‘पशुवत’

Recent Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group