Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट, अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 31, 2026
in देश, राजनीति
0
पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट, अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया और उन पर अंडे, जूते तथा पत्थर फेंके गए।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके तथा उनको लात-घूंसे मारने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्होंने ‘‘चोर-चोर’’ के नारे भी लगाए।

टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में बनर्जी को पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना हुआ था और उनकी कमीज फटी हुई थी।

चुनाव बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार से मुलाकात के दौरान बनर्जी ने कहा, ‘‘देखिए इन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पूर्व नियोजित था। इलाके में पुलिस नहीं है। ये मुझे मारना चाहते हैं। जब तक स्थानीय पुलिस अपनी टीम नहीं भेजती और पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती, मैं यहां से नहीं जाऊंगा।’’

स्थानीय महिलाएं झाड़ू और बांस के डंडे लेकर उस टीएमसी कार्यकर्ता के घर के बाहर एकत्र हो गईं, जहां बनर्जी पहुंचे थे। बनर्जी के आने का मकसद पूछते हुए उन्होंने उनके खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक ने कहा, ‘‘वह यहां क्यों आए हैं? जिसके घर वह आए हैं, वह भी चोर है। यह तो चोर का चोर से मिलने जैसा है। वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी महिला ने सवाल किया, ‘‘अभया कांड के समय वह (अभिषेक) कहां थे? वह निर्भया के माता-पिता से कितनी बार मिले थे? हमें उनसे जवाब चाहिए।

इस बीच, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह घटना वर्षों से ‘‘उत्पीड़न’’ झेल रहे स्थानीय लोगों के गुस्से का नतीजा हो सकती है।

भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं है। लोकतंत्र में ऐसी घटना की उम्मीद नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं बता सकता कि पुलिस वहां क्यों नहीं थी, यह प्रशासन का मामला है। मैं पार्टी से हूं। टीएमसी ने इन वर्षों में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जो किया है, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। हमें आज भी याद है कि उन्होंने रूपा गांगुली के साथ, दक्षिण 24 परगना जिले में हमारे नेताओं के साथ क्या किया था।

इस बीच, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की एक बड़ी टीम सोनारपुर थाने के कर्मियों के साथ, स्थिति को नियंत्रण में करने और बनर्जी को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंची।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री के भाई पो की हालत देखिए , एक वक़्त था जब कोई आस पास १ किमी तक घेरे में नहीं आ सकता था — अब भाई पो बोल रहे है अंडा मारा है मेरा चश्मा तोड़ दिया कपड़े फाड़ दिए — तस्वीरों से हाल समझ आ जाएगा ! pic.twitter.com/lqoZpGbeZ8

— Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷ (@Manish_IndiaTV) May 30, 2026

Tags: पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी
Previous Post

गाजियाबाद में 11वीं के विद्यार्थी की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मां कामाख्या धाम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
मां कामाख्या धाम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

मां कामाख्या धाम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group