Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मिली दिल्ली जीआरपी थाने में दर्ज जीरो एफआईआर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 24, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

लखनऊ में एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करके उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से भेजी गई ‘जीरो एफआईआर’ के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) थाने से 22 मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में दर्ज जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी।

लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रल्लापल्ली भीमेश्वर राव ने बताया, ‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जौनपुर जिले के रहने वाले शिवम यादव और सनी यादव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया।’

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई।

Join Our Whatsapp Group

अधिकारी ने कहा, ‘आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीम गठित की गई हैं। साक्ष्य जुटाने व अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

जौनपुर की निवासी पीड़िता ने बताया कि वह 15 मई को अपने गृहनगर से दिल्ली जाने के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस से रवाना हुई थी और सफर के दौरान उसने व्हाट्सएप के जरिए अपने परिचित शिवम यादव से संपर्क किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार ट्रेन जब चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो शिवम वहां मिला और उसे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किराए के कमरे में चलने के लिए कहा।

शिकायत के मुताबिक, स्टेशन पर शिवम के साथ सनी यादव भी मौजूद था और तीनों कैब से किराए के कमरे में पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि वहां कॉफी पीने के बाद उसे चक्कर और नींद आने लगी, जिसके बाद शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन शिवम के कमरे से बाहर जाने पर सनी यादव ने भी उससे दुष्कर्म किया। 17 मई को एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी दोनों आरोपियों के साथ शामिल हो गया और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे चारबाग रेलवे स्टेशन ले गए और सुहेलदेव एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का टिकट दिलाकर दिल्ली भेज दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ट्रेन में उसने फोन पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन ने रेलवे हेल्पलाइन से मदद मांगी।

पुलिस ने बताया कि जीआरपी ने दिल्ली में अधिकारियों से समन्वय किया, जहां महिला का बयान दर्ज करके जीरो एफआईआर लिखी गई। इसके बाद मामला आगे की जांच के लिए लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता और मुख्य आरोपी पिछले चार-पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Tags: लखनऊ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Previous Post

संभल में डाक सहायक के बैंक खातों से कथित तौर पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन

Next Post

IPL 2026, कोलकाता vs दिल्ली: केकेआर और दिल्ली को प्लेऑफ की धुंधली उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post
IPL 2026, कोलकाता vs दिल्ली: केकेआर और दिल्ली को प्लेऑफ की धुंधली उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

IPL 2026, कोलकाता vs दिल्ली: केकेआर और दिल्ली को प्लेऑफ की धुंधली उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group