अमेठी जिले में रविवार दोपहर 13 वर्षीय लड़के का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के बना का पुरवा गांव के निवासी शिवम (13) का शव खेत में मिला।
थाना शुकुल बाजार के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसएचओ ने बताया कि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि परिजन ने शव को खेत से घर लाने के बाद पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

