Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

त्विषा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 23, 2026
in क्राइम, देश
0
त्विषा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत

भोपाल, मॉडल से अभिनेत्री बनीं त्विषा शर्मा के कथित दहेज हत्या मामले में गिरफ्तार पति समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात जबलपुर से भोपाल लाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए उसकी न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश और भोपाल उपभोक्ता अदालत की चेयरपर्सन गिरिबाला सिंह के बेटे सिंह को देर रात करीब एक बजकर 59 मिनट पर कटारा हिल्स पुलिस थाने लाया गया।

भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस पूछताछ के लिए उसकी न्यायिक हिरासत का अनुरोध करेगी।

Join Our Whatsapp Group

मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य पुलिस वाहन से सिंह तथा उसके वकील को लेकर आधी रात के बाद थाने पहुंचे।

सिंह 10 दिन से फरार था और लगातार पुलिस से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। समर्थ सिंह को शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने जबलपुर जिला न्यायालय परिसर से हिरासत में लिया था, जहां वह आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा था।

इससे पहले, दिन में समर्थ सिंह ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अपनी याचिका वापस ले ली थी। इसके साथ ही समर्थ के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की सिफारिश के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि स्थानीय पुलिस तब तक जांच जारी रखेगी जब तक कि केंद्रीय एजेंसी औपचारिक रूप से मामले को अपने हाथ में नहीं लेती।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस द्वारा अंतिम नोटिस दिए जाने के बाद गिरिबाला सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया था, आयुक्त ने कहा कि अधिकारी शुक्रवार को जबलपुर में उच्च न्यायालय में कार्यवाही में व्यस्त थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द से जल्द उनका बयान दर्ज करेंगे।

पुलिस ने गिरिबाला सिंह को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया था क्योंकि वह कथित तौर पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई थीं।

त्विषा शर्मा (33) का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। त्विषा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उच्च न्यायालय ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने के उसके परिजनों के अनुरोध को शुक्रवार को स्वीकार कर लिया।

अदालत ने साथ ही निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमार्टम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की एक टीम द्वारा भोपाल में किया जाए।अदालत ने त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिया है।

Tags: त्विषा शर्मा मौत मामला
Previous Post

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत

Next Post

नोएडा में ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात लोग गिरफ्तार

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
Next Post
नोएडा में ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात लोग गिरफ्तार

नोएडा में ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात लोग गिरफ्तार

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group