अयोध्या, महान संत एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व पूज्य साईं श्री साधराम साहिब जी के परलोक गमन की खबर से अयोध्या सहित देश-विदेश के समूचे सिंधी समाज में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मृत्यु को सिंधी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “परम श्रद्धेय साईं जी ने अपने संपूर्ण जीवन में मानवता, सेवा, प्रेम, भाईचारे एवं सिंधियत के संस्कारों का संदेश दिया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार एवं समाज के प्रति अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
सिंधु सेवा समिति के महासचिव नरेंद्र क्षेत्रपाल ने कहा, “सिंधी समाज ने एक ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शक को खो दिया है, जिन्होंने समाज को एकता, संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
सिंधु सेवा समिति (रजि.) अयोध्या ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार, भक्तजनों एवं समस्त सिंधी समाज को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “साईं जी का आशीर्वाद और उनके आदर्श सदैव हमारे हृदयों में जीवित रहेंगे।

