हापुड़ स्थित साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। यात्रा में हजारों की भीड़ मुस्लिम बाहुल्य देहरा से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवाओं में आपस में हुई कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया।
इस पथराव में दोनों ओर के कई युवक घायल हो गए। उपद्रव के दौरान कुछ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




