Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘हाईटेंशन’ तार वाले टावर के नीचे आने वाली भूमि के लिए किसानों को दोगुना मुआवजा मिलेगा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘हाईटेंशन’ तार वाले टावर के नीचे आने वाली भूमि के लिए किसानों को दोगुना मुआवजा मिलेगा

sanketk photo

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हक में एक बड़ा कदम उठाते हुए खेतों में होकर गुजरने वाली 765 केवी, 400, 220 और 132 केवी की ‘हाईटेंशन लाइनों’ (अधिक वोल्टेज वाले विद्युत पारेषण तार) के टावर (खंभों) के नीचे आने वाली जमीनों का दोगुना मुआवजा देने का फैसला किया है। सोमवार को मंत्रिमंडल ने ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

पत्रकार वार्ता में वित्‍त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना के साथ मौजूद ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस दिशा में भारत सरकार ने नये निर्देश जारी किये हैं और दो बहुत अच्छी व्यवस्था किसानों के हित में उप्र सरकार ने अपनाने का निर्णय लिया गया है।

शर्मा ने बताया कि पहला निर्णय यह है कि खेतों में जो बिजली के टावर लगाए जाते हैं, वह चार खंभों वाले पाये पर टिके होते हैं। शर्मा ने कहा कि इन टावर के खंभों के बीच की जमीन के अलावा हर खंभे के चारों आरे एक मीटर की त्रिज्या में जो भी अतिरिक्त जमीन आएगी, इन दोनों भाग के कुल क्षेत्रफल की जितनी भी कीमत होगी उसका दो सौ प्रतिशत (दोगुना) मुआवजा दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि इसी प्रकार तार खींचने से जो खेती प्रभावित होती है, उसमें जमीन की कीमत का 30 प्रतिशत देने का प्रस्ताव है।

शर्मा ने कहा कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार 765, 400, 220 और 132 केवीए के हाईटेंशन लाइनों से होने वाली क्षति के तहत किसानों को मिलने वाले मुआवजे में 21 प्रतिशत से लेकर 33 प्रतिशत तक अनुमानित वृद्धि होने की संभावना है। किसानों को इसमें ज्यादा लाभ होगा।

शर्मा ने पूर्ववर्ती स्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हाईटेंशन तार (765 केवी, 400 केवी, 220 और 132 केवी की लाइनें) जिन बड़े-बड़े खंभों के जरिये ले जाए जाते हैं उन खंभों के नीचे की किसानों की भूमि प्रभावित होती है, इसलिए इस भूमि के लिए किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस पर 2015 और 2018 में भारत सरकार के निर्देशानुसार व्यवस्था बनी थी।

शर्मा ने कहा कि 2018 के पहले खंभे के नीचे के क्षेत्रफल का कोई मुआवजा मिलता ही नहीं था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में इस बारे में व्यवस्था बनी, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस तरह के विद्युत तार ले जाने और टावर लगाने में बहुत दिक्कत आती थी, क्योंकि मुआवजे का कोई प्रावधान ही नहीं था। इसके चलते सरकार को किसानों का सहयोग नहीं मिल पाता था।

शर्मा ने कहा कि इस दिशा में भारत सरकार ने नये निर्देश जारी किये और ये दो बहुत अच्छी व्यवस्था राज्य सरकार ने किसानों के हित में अपनाने का निर्णय लिया है, जिसे आज मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा यह किसानों के हित में बड़ा कदम है।

Tags: ‘हाईटेंशन’ तार वाले टावर के नीचे
Previous Post

मंत्रिमंडल ने तबादला नीति 2026-27 को मंजूरी दी, केवल 31 मई तक किए जाएंगे तबादले

Next Post

इतिहास का सबसे कडा मुकाबला और सबसे छोटी जीत, द्रमुक के मंत्री महज एक वोट से चुनाव हारे

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
इतिहास का सबसे कडा मुकाबला और सबसे छोटी जीत, द्रमुक के मंत्री महज एक वोट से चुनाव हारे

इतिहास का सबसे कडा मुकाबला और सबसे छोटी जीत, द्रमुक के मंत्री महज एक वोट से चुनाव हारे

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group