Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी लड़ाकू विमानों की गूंज; IAF के मेगा युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, 22 अप्रैल को होगा युद्धाभ्यास

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
April 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
Sultanpur:  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी लड़ाकू विमानों की गूंज; IAF के मेगा युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, 22 अप्रैल को होगा युद्धाभ्यास

सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर वायुसेना के युद्धाभ्यास की तैयारियों के तहत मंगलवार दोपहर लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनायी दी। इस दौरान आठ लड़ाकू विमान पूर्वाभ्यास के लिए हवाई पट्टी पर उतरे।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के परियोजना प्रबंधक इमरान ने बताया कि बुधवार को होने वाले वायुसेना के युद्धाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से की जा रही तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के लिए अपराह्न लगभग डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित अरवल कीरी करवत गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के आठ लड़ाकू विमान उतरे।

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को इस हवाई पट्टी पर अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक युद्धाभ्यास और विशेष अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इमरान ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रकार के आधुनिक लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे और उतरेंगे। उन्होंने बताया कि इस युद्धाभ्यास में सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर जैसे विमान करतब दिखाएगे।

यूपीडा के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आज सुलतानपुर जिले के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने भी हवाई पट्टी पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान विमानों ने हवाई पट्टी पर कई बार उड़ान भरी और इस दौरान सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों को हवाई पट्टी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

युद्धाभ्यास की इस तैयारी और लड़ाकू विमानों के करतब ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए खासे कौतूहल का विषय रहे और विमानों की झलक के लिए दूर—दूर से लोग पहुंचे।

जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 22 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि हवाईपट्टी के परीक्षण व सुरक्षा को देखते हुए एक मई तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाहनों के आवागमन का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो मई से फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सकेगा।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर वायुसेना ने हवाई पट्टी पर अभ्यास किया था। इसके साथ ही मोदी को लेकर आया वायुसेना का हरक्युलिस विमान भी एक्सप्रेस-वे पर उतरा था।

Tags: Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी
Previous Post

वाराणसी में कॉस्मेटिक कारोबारी रेल यात्री के पास मिला ₹16 लाख कैश

Next Post

लखनऊ: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

July 28, 2026
23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

July 28, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post
लखनऊ: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group