वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रेल यात्री के पास से करीब ₹16 लाख नकद बरामद किए गए। खास बात यह रही कि यह रकम बैग और बोरे में भरकर रखी गई थी।
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बरामद पैसा ₹10 से ₹200 तक के नए, करारे नोटों में था। इतनी बड़ी मात्रा में छोटे नोटों का होना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, संबंधित यात्री कॉस्मेटिक का कारोबारी बताया जा रहा है। हालांकि, इतनी बड़ी रकम और वह भी छोटे नोटों में ले जाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बोरे में लाखों के नये नोट!
यूपी- वाराणसी में एक रेलयात्री के पास 16 लाख रूपये कैश मिले है. यह पैसा बैग और बोरे में रखा हुआ था. बरामद हुआ पैसा 10 से 200 रूपये तक के नये करारे नोट है. यात्री कॉस्मेटिक का कारोबारी है.
बताओ इन नोटों का क्या करता होगा? pic.twitter.com/16Nvy5vMRP
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 21, 2026




