Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में पिता ने अपनी जुड़वा नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या की, गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
कानपुर में पिता ने अपनी जुड़वा नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या की, गिरफ्तार

कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित अपने फ्लैट में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग जुड़वां बेटियों की रविवार तड़के धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार तड़के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुई। आरोपी की पहचान शशि रंजन मिश्रा (48) के रूप में हुई है, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में मिश्रा अपनी पत्नी रेशमा, 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों और छह वर्षीय बेटे के साथ रहता था।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया, ‘पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को सुबह लगभग साढ़े चार बजे जुड़वां बहनों की हत्या की सूचना मिली। फ्लैट पर पहुंचने पर, पीआरवी कर्मियों ने दोनों लड़कियों को खून से लथपथ मृत पाया, जबकि आरोपी अंदर मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले मिश्रा ने खुद घटना की सूचना दी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लाल ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं, साथ ही खोजी कुत्तों की एक टुकड़ी को भी बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लड़कियों पर उस समय हमला किया गया जब वे गहरी नींद में सो रही थीं। मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस घर के अंदर हुई इस घटना के क्रम की भी जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि उस समय मौजूद मां रेशमा को अपराध की जानकारी कैसे हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि रेशमा सदमे में है और उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।

Previous Post

KKR vs RR, IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही केकेआर के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे रॉयल्स

Next Post

ईरानी सेना की गोलीबारी के बीच एक भारतीय पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

Related Posts

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा होर्मुज जलडमरूमध्य पर पहले जैसी स्थिति; सशस्त्र बलों का सख्त प्रबंधन और नियंत्रण

ईरानी सेना की गोलीबारी के बीच एक भारतीय पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

Recent Posts

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group