Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LPG की बुकिंग सामान्य स्थिति की तरफ, घरेलू आपूर्ति में सुधार, बुकिंग 46-50 लाख के बीच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0
अयोध्या में इंडेन गैस एजेंसी के उसरू स्थित गोदाम पर छापा, भारी अनियमितताएं उजागर; 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देश में रसोई गैस (एलपीजी) की मांग अब धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौट रही है क्योंकि घरेलू आपूर्ति बढ़ी है और गर्मियों की शुरुआत के साथ मांग में कमी आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही।

पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से भारत में भी एलपीजी की उपलब्धता पर असर पड़ा था। इसके बाद सरकार ने घरेलू रसोई उपयोग को प्राथमिकता देते हुए होटल एवं रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति में कटौती कर दी थी।

इस कदम से उपभोक्ताओं में घबराहट बढ़ी और पिछले महीने दैनिक बुकिंग बढ़कर 88 लाख तक पहुंच गई जबकि सामान्य समय में प्रतिदिन करीब 45 लाख सिलेंडर की ही बुकिंग होती है।

कच्चे तेल की रिफाइनिंग के दौरान निकलने वाले पेट्रोरसायन उत्पादों का इस्तेमाल एलपीजी उत्पादन में करने जैसे कदमों से घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40-50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई। इससे घरों तक गैस आपूर्ति पहुंचाने की स्थिति में सुधार हुआ।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि वर्तमान में दैनिक सिलेंडर बुकिंग 46-50 लाख के बीच हो रही है।

उन्होंने कहा, “16 अप्रैल को करीब 50 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए गए। आपूर्ति सामान्य है और आंकड़े स्थिति के धीरे-धीरे सामान्य होने का संकेत देते हैं।”

शर्मा ने कहा कि गर्मियों की शुरुआत होने से भी गैस की मांग में कमी आई है। हालांकि उन्होंने मांग में आई कमी का कोई ब्योरा नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस वितरण पूरी तरह सामान्य है और वितरक स्तर पर किसी किल्तत की सूचना नहीं है। कुल मांग में से करीब 98 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक डिलीवरी प्रमाणित होने से दुरुपयोग पर रोक लगी है।

इसके अलावा, वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति भी अब संकट-पूर्व स्तर के करीब 70 प्रतिशत तक बहाल हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि 23 मार्च से अब तक बिना घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं- प्रवासी, छात्र एवं छोटे व्यवसायों को पांच किलोग्राम के 16.41 लाख से अधिक सिलेंडर बेचे गए हैं।

सरकार ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के उपयोग को भी बढ़ावा दिया है और शहर गैस वितरकों को वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तक इसका विस्तार करने के निर्देश दिए हैं।

इस दिशा में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, महनगर गैस लिमिटेड, गेल गैस लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियां प्रोत्साहन योजनाएं चला रही हैं।

सरकार ने कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती भी की गई है।

Tags: LPG की बुकिंग सामान्य स्थिति की तरफ
Previous Post

आगरा में होटल में प्रेमिका ने प्रेमी की बेरहमी से हत्या, गिरफ्तार

Next Post

DC vs RCB, IPL 2026: संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
Next Post
DC vs RCB, IPL 2026: संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

DC vs RCB, IPL 2026: संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group