Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DC vs RCB, IPL 2026: संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगा आरसीबी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 18, 2026
in खेल, देश
0

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में एक ऐसी टीम है जिसने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां होने वाले मैच में भी अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी।

आरसीबी की टीम में अभी तक सारा ध्यान विराट कोहली पर केंद्रित रहा है और इस दिग्गज बल्लेबाज ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है।

लेकिन कोहली भी यह स्वीकार करेंगे कि आरसीबी की बल्लेबाजी अब पूरी तरह से उन पर निर्भर नहीं है।

कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट और टिम डेविड ने इस सत्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विशेष छाप छोड़ी है और वे दिल्ली के खिलाफ इसे जारी रखना चाहेंगे।

पाटीदार ने छक्के जड़ने की अपनी काबिलियत का शानदार नमूना पेश किया है। वह पांच मैच में 21 छक्के लगाकर शीर्ष पर काबिज हैं। अन्य बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोहली को अपना नैसर्गिक खेल खेलने की छूट मिली है।

इसके विपरीत दिल्ली के बल्लेबाज अभी तक जूझते रहे हैं और वह सामूहिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

दिल्ली के पास केएल राहुल, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और नीतीश राणा जैसे कुछ अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। दिल्ली अभी चार अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है।

युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने ही कुछ हद तक जुझारूपन दिखाया है। उन्होंने दो अर्धशतक बनाए हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है।

दिल्ली ने अभी तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की है और यह दोनों टीम भी उसी की तरह संघर्ष कर रही है।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस सत्र में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं और उतने ही रन बनाए हैं।

दिल्ली की गेंदबाजी में भी निरंतरता का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा है। बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर कुलदीप यादव पूरी तरह से लय से बाहर नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रति ओवर लगभग 10 रन लुटाते हुए सिर्फ तीन विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं।

आरसीबी के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकना दिल्ली के गेंदबाजों के लिए कड़ी चुनौती होगी।

दूसरी तरफ आरसीबी की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। उसके पास ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की अगुवाई में एक सक्षम गेंदबाजी इकाई है।

टीम इस प्रकार हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

Tags: DC vs RCBIPL 2026
Previous Post

LPG की बुकिंग सामान्य स्थिति की तरफ, घरेलू आपूर्ति में सुधार, बुकिंग 46-50 लाख के बीच

Next Post

फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group