Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के पेट में लात मारी, गर्भस्थ शिशुओं की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

भदोही जिले में दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बार अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर दो गर्भस्थ शिशुओं की हत्या करने के आरोप में महिला के पति और उसकी सास समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की इस मामले में आराधना शुक्ला (29) की तरफ से शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में दी गई शिकायत के आधार पर उसके पति अभिनेष शुक्ला, सास गीता देवी और जेठ प्रदीप शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जिले के गोपीगंज थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुदरीपुर निवासी आराधना शुक्ला की शादी इसी थाना क्षेत्र के भानु पुर सियरहा गांव के निवासी अभिनेष शुक्ला से 21 मई 2022 में हुई थी।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि शादी में आराधना को खासा दहेज मिलने के बावजूद उसका पति, सास और जेठ 10 लाख रुपये की अलग से मांग करने लगे और पूरी नहीं होने पर वे उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

त्यागी ने बताया कि आरोप है कि आराधना जब आठ माह की गर्भवती थी तभी उसके पति ने 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर उसके पेट में कई बार लात मारी थी और उसकी हालत खराब देख उसे मायके भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि आराधना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसके गर्भ में पल रहे आठ महीने के शिशु की पेट में मौत हो गई थी।

त्यागी ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों के समझाने पर अभिनेष शुक्ला उसे दिल्ली ले जाकर रहने लगा था जहां उसकी मां और जेठ भी रहते थे। उन्होंने बताया कि आरोप है कि जुलाई 2025 में दूसरी बार आराधना के दो माह के गर्भवती होने पर फिर से 10 लाख रुपये की मांग को लेकर 20 सितंबर 2025 को आराधना को एक बार फिर बुरी तरह मारापीटा गया और इस दौरान उसके पति ने एक बार फिर उसके पेट पर लात मार दी।

एसपी ने बताया कि आराधना की हालत खराब होने बावजूद अभिनेष उसी दिन उसे मोटरसाइकिल से भदोही लाया और 21 सितंबर 2025 की देर शाम जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर फिर से एकांत देख उसे बुरी तरह मारा और खून से लथपथ पत्नी को छोड़कर ये धमकी देते हुए चला गया की अगर 10 लाख रुपये लिये बगैर लौटे तो उसे जलाकर मार डाला जाएगा।

त्यागी के मुताबिक दर्ज मामले में आराधना ने बताया है कि उसने मायके वालों को खबर दी तब उन्होंने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरी बार भी उसके दो माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि इसी साल जनवरी में उसने महिला थाने और गोपीगंज थाने में मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद महिला ने उनसे शिकायत की थी। त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: भदोही: दहेज की मांग पूरी नहीं
Previous Post

अयोध्या: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, युवक घायल; तीन टीमें गठित

Next Post

सुलतानपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में मिला गांजा; दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

September 23, 2026
Next Post

सुलतानपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में मिला गांजा; दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि लंबे समय तक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में काम करने वाले...

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद तीन...

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group