Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल कैसे बदल रहा है पश्चिम एशिया का परिदृश्य, इजराइल की नई सुरक्षा नीति?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 7, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0
Israeli PM बेंजामिन नेतन्याहू किन आरोपों का सामना कर रहे और उन्हें क्षमादान मिलने पर क्या दांव पर लगा होगा?

पश्चिम एशिया में इजराइल की भूमिका पर चर्चाएं अक्सर खतरों और उनके जवाबों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन हाल के घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि इजराइल केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बल्कि उन परिस्थितियों को भी तेजी से आकार दे रहा है जिनमें ये घटनाएं घटित होती हैं।

इसमें एक तरफ सीधे हस्तक्षेप शामिल हैं, जो पड़ोसी देशों की सुरक्षा और एकता को प्रभावित करते हैं, जैसा कि सीरिया और ईरान के प्रति उसकी नीतियों में देखा जा सकता है, और दूसरी तरफ क्षेत्रीय रिश्तों को इस तरह विकसित करना भी शामिल है, जो लगातार तनाव को बनाए रखते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये दो प्रक्रियाएं अलग होने के बावजूद परस्पर जुड़ी हुई हैं। साथ मिलकर ये इजराइल को अधिक रणनीतिक स्वतंत्रता और क्षेत्रीय स्थिति को पुनर्परिभाषित करने की क्षमता देती हैं।

इजराइल अब पश्चिम एशिया में एक अधिक सक्रिय और आक्रामक दृष्टिकोण अपनाता दिख रहा है, जिसमें बल प्रयोग, चयनित सैन्य हस्तक्षेप, सुरक्षा साझेदारियां और राजनीतिक परिस्थितियों का प्रबंधन शामिल है।

कमजोर और विभाजित देश

गाजा, लेबनान, सीरिया और अब ईरान में यह दृष्टिकोण सबसे स्पष्ट है। सैन्य अभियान केवल तत्काल रणनीतिक लक्ष्यों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि शासन क्षमता, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने में योगदान देते हैं।

उद्देश्य सिर्फ दुश्मन को डराकर रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे हालात बनाए रखना भी है, जहां विरोधी देश या समूह कभी पूरी ताकत से उभर न सकें।

यह रणनीति हमेशा तत्काल खतरों से जुड़ी नहीं होती, बल्कि यह उस वातावरण को प्राथमिकता देती है, जिसमें अगर विरोधी आपस में बंटे रहें और कमजोर स्थिति में हों, तो वे एकजुट होकर बड़ी चुनौती नहीं बन पाएंगे।

इन घटनाओं का असर बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल में और बढ़ता है, विशेषकर अमेरिका के साथ इजराइल के वर्तमान संबंधों के कारण, जो एकतरफा कार्रवाई में अधिक स्वायत्तता और राजनीतिक लागत कम करते हैं।

क्षेत्रीय विभाजन

एक अन्य रणनीति क्षेत्रीय स्तर पर विभाजन और तनाव बनाए रखने पर आधारित है, विशेषकर पूर्वी भूमध्यसागर में। इजराइल की यूनान और साइप्रस के साथ साझेदारियां गहरे सहयोग में बदल रही हैं, जो साझा तकनीक, खुफिया सहयोग, संयुक्त अभ्यास और सामरिक हितों पर आधारित एक एकीकृत सुरक्षा ढांचा बनाती हैं।

यूनान द्वारा इजराइल के रक्षा उपकरणों— जैसे वायु रक्षा, निगरानी और ड्रोन युद्ध— को अपनाने से उनके बलों का समन्वय आसान होता है और इजराइल को क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के करीब लाता है।

इजराइल ने तुर्किए को भविष्य में एक चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान युद्ध के बाद तुर्किए चिंता का महत्वपूर्ण विषय बन सकता है। इससे यूनान और साइप्रस इजराइल के साथ मिलकर तुर्की के साथ समुद्री सीमाओं, ऊर्जा अन्वेषण और हवाई क्षेत्र पर विवादों में अधिक आक्रामक रुख अपनाते हैं।

दूरस्थ क्षेत्रीय उदाहरण

यह क्षेत्रीय दृष्टिकोण दो स्तर पर काम करता है। आंतरिक स्तर पर: जब कोई देश कमजोर और असंगठित होता है, तो वह खुद ही अपनी ताकत को सीमित कर देता है और बड़े खतरे के रूप में उभर नहीं पाता, जबकि बाहरी स्तर पर जब क्षेत्र में विभाजन और आपसी मतभेद होते हैं, तो देशों के बीच मजबूत और स्थायी गठबंधन नहीं बन पाते।

‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में भी इसी प्रकार की रणनीति देखी जा सकती है। ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ पूर्वी अफ्रीका के उस सींग के आकार वाले प्रायद्वीप को कहते हैं, जो अरब सागर में सैकड़ों किलोमीटर तक फैला है। इसमें मुख्य रूप से सोमालिया, इथियोपिया, जिबूती और इरिट्रिया देश शामिल हैं। यह क्षेत्र भू-राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और लाल सागर व अदन की खाड़ी के बीच स्थित है।

इजराइल ने सोमालीलैंड को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी, जिससे बाब-एल-मेंडेब जलडमरूमध्य के पास एक नया राजनीतिक घटक उत्पन्न हुआ। एल-मेंडेब जलडमरूमध्य अरब प्रायद्वीप और अफ्रीका को जोड़ता है और लाल सागर तथा स्वेज नहर तक जाता है।

इस कदम का प्रभाव सोमालिया में तुर्किए के प्रभाव के साथ भी जुड़ता है, जहां तुर्किए ने गहरे संबंध बनाए हैं और सैन्य एवं नौसैनिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन सोमालीलैंड एक अलगाववादी क्षेत्र है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं है। इजराइल की ओर से मान्यता सोमाली तट के साथ नई तनावपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकती है और उस समुद्री क्षेत्र को जटिल बना सकती है, जिसे तुर्किए सुरक्षित बनाने में मदद कर रहा है।

पूर्वी भूमध्यसागर की तरह, इसका उद्देश्य प्रत्यक्ष टकराव नहीं है, बल्कि एक जटिल क्षेत्रीय परिदृश्य में खुद को स्थापित करना है, जिसमें नए घटक शामिल होते हैं।

इजराइल की नई सुरक्षा नीति?

इजराइल की सुरक्षा नीति ऐतिहासिक रूप से बल, रणनीतिक स्वायत्तता और दबाव की क्षमता पर आधारित रही है। प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू के समय में ये विचार और अधिक विकसित, कट्टर और व्यावहारिक रूप से लागू हुए हैं।

इस रणनीति के तहत, शांति केवल अस्थायी और पलटने योग्य स्थिति है, जबकि शक्ति और बल का उपयोग प्राथमिक और अकेला साधन माना जाता है। कमजोर देशों और विभाजित क्षेत्रीय परिस्थितियों के जरिये इजराइल ऐसी स्थिति बना रहा है जहां न देश पूरी तरह स्थिर हो सकते हैं, न ही गठबंधन। इस दृष्टिकोण से इजराइल का लाभ तनाव को नियंत्रित या प्रबंधित करने में है, न कि उन्हें हल करने में।

( द कन्वरसेशन )

Tags: पश्चिम एशिया का परिदृश्य
Previous Post

मणिपुर में हिंसा फिर भड़की; पांच ज़िलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित, CRPF कैंप में कई गाड़ियां जलाई

Next Post

प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो गैस सिलेंडर की आपूर्ति होगी दोगुनी

Related Posts

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
Next Post
प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो गैस सिलेंडर की आपूर्ति होगी दोगुनी

प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो गैस सिलेंडर की आपूर्ति होगी दोगुनी

Recent Posts

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए...

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में एक परिवार के चार सदस्यों ने खुद पर...

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group