Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पाकिस्‍तानी आका के इशारे पर आतंक फैलाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
पाकिस्‍तानी आका के इशारे पर आतंक फैलाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने कथित तौर पर पाकिस्‍तानी आका के निर्देश पर रेलवे अवसंरचना सहित देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने में ‘शामिल’ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने यहां जारी एक बयान में कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी साकिब उर्फ डेविल (25) और अरबाब (20) तथा गौतम बुद्ध नगर जिले के छपरौला निवासी विकास गहलावत उर्फ रौनक (27) और लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू (19) के रूप में हुई है।

यश के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक अदद कैन (ज्वलनशील पदार्थ), सात अदद स्मार्ट फोन, 24 पर्चा और आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्‍तानी आका के संपर्क में थे।

बयान में कहा गया कि सभी आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और इनका इरादा डर फैलाना और देश को आर्थिक क्षति पहुंचाना था।

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) ने बयान में कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि गिरोह का मुख्य सरगना साकिब उर्फ डेविड मेरठ में नाई का काम करता है और सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम, सिग्‍नल और इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी आकाओं, विभिन्न कट्टरपंथी समूहों तथा अफगानिस्तान के कई लोगों से जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह देश की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने, ‘रेलवे सिग्नल बॉक्स’ को नष्ट करने, गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाने जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह राजनीतिक हस्तियों की निगरानी करने में भी लगा था। बयान में कहा गया कि आरोपियों द्वारा कुछ स्थानों पर छोटी आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया और इसके वीडियो पाकिस्तानी आकाओं को भेजकर क्‍यूआर कोड के माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे।

पाकिस्‍तानी आका टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्‍यम से ”ओसामा बिन लादेन”, ”फतुल्ला गोरी”, ”कश्मीर मुजाहिदीन”, ”गजवा-ए-हिंद” तथा धर्म के आधार पर वाहन जलाने की साजिश रचने के लिए उकसाते थे।

बयान में कहा गया कि साकिब के गांव का ही अरबाब उसके साथ इस कार्य में शामिल था। इसके अलावा विकास गहलावत और लोकेश उर्फ पपला पंडित भी पैसों की लालच में प्रति‍ष्ठित संस्थानों की निगरानी कर उसकी सूचना उन्‍हें मुहैया कराते थे।

इस गिरोह ने लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि शहरों में निगरानी की और ‘रेलवे सिगनल बाक्‍स’ की सूचना दी।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा अन्य अधिनियमों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: पाकिस्‍तानी आका के इशारे पर आतंक
Previous Post

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबे चार नाबालिगों के शव बरामद

Next Post

अयोध्या: ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

Related Posts

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

July 29, 2026
Next Post
अयोध्या: ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

अयोध्या: ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

Recent Posts

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए...

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में एक परिवार के चार सदस्यों ने खुद पर...

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group