Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नौज में शिक्षिका की डांट से परेशान होकर प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

कन्नौज जिले में एक प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा ने शनिवार को अपनी शिक्षिका की डांट से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान सौरिख थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी निधि (10) के रूप में हुई है। उसकी छोटी बहन तीन वर्षीय नेहा भी उसी स्कूल में पढ़ती है।

निधि शनिवार को अपनी बहन नेहा के साथ स्कूल गई थी। स्कूल में शिक्षिका मृदुला त्रिपाठी ने निधि से उसकी व्यक्तिगत स्वच्छता और गंदे कपड़ों के बारे में सवाल किया। उसने कथित तौर पर छात्रा को डांटा और कक्षा से बाहर जाने को कहा।

इससे परेशान निधि लगातार रोती रही। वह अपनी बहन नेहा के साथ घर लौट आई, लेकिन गुमसुम और चुप रही। उसने घर में किसी से इस घटना का जिक्र नहीं किया। इसके बाद निधि एक कमरे में गई और पंखे से फंदा बनाकर लटक गई।

परिजनों के मुताबिक थोड़ी देर बाद उसकी छोटी बहन नेहा ने निधि का शव फंदे से लटकता देखा तो घबराकर चिल्लाने लगी।

नेहा की चीख सुनकर उसकी मां आरती समेत परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन निधि के शव को लेकर स्कूल पहुंचे और इस हादसे के लिए शिक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए धरना देना शुरू कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इस आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्कूल में करीब तीन से चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

पुलिस ने बताया कि निधि की मां आरती की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षिका मृदुला त्रिपाठी, प्राचार्य महेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Tags: कन्नौज में शिक्षिका की डांट
Previous Post

मऊ में पेड़ से बस टकराने से अयोध्या से बलिया लौट रहे 40 श्रद्धालु घायल

Next Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मृत्यु पर कानूनी वारिस प्रतिपूर्ति का दावा मान्य

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
Next Post
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मृत्यु पर कानूनी वारिस प्रतिपूर्ति का दावा मान्य

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group