Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका ने ईरानी तेल पर एक महीने के लिए प्रतिबंध हटाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका ने विश्व स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में समुद्र में फंसे ईरानी तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने की घोषणा की है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस अस्थायी कदम से 14 करोड़ बैरल ईरानी तेल वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

बेसेंट ने ‘एक्स’ पर एक लंबे पोस्ट में कहा, ‘‘यह अस्थायी, अल्पकालिक अनुमति केवल उस तेल तक सीमित है जो पहले से ही रास्ते में है और इसमें नयी खरीद या उत्पादन की अनुमति नहीं है।

युद्ध शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो इस सप्ताह बढ़कर 119.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। उन्होंने कहा, ‘‘आज वित्त विभाग एक सीमित, अल्पकालिक अनुमति जारी कर रहा है, जिसके तहत समुद्र में फंसे ईरानी तेल की बिक्री की इजाजत दी जा रही है।

अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि फिलहाल प्रतिबंधित ईरानी तेल को चीन सस्ते दामों पर जमा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मौजूदा आपूर्ति को अस्थायी रूप से वैश्विक बाजार के लिए खोलने से लगभग 14 करोड़ बैरल तेल तुरंत बाजार में आएगा, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बढ़ेगी और ईरान के कारण तेल आपूर्ति पर पैदा हुए अस्थायी दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

बेसेंट ने कहा, ‘‘असल में हम ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी रखते हुए कीमतों को कम रखने के लिए ईरानी तेल का ही इस्तेमाल तेहरान के खिलाफ कर रहे हैं।

तेल टैंकरों में लदे ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में यह ढील शुक्रवार से लागू होगी और 19 अप्रैल तक जारी रहेगी। युद्ध से पहले अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें तीन डॉलर प्रति गैलन थीं, जो शनिवार तक बढ़कर 3.99 डॉलर प्रति गैलन हो गईं।

बेसेंट ने कहा, ‘‘यह अनुमति केवल पहले से रास्ते में मौजूद तेल तक सीमित है और इसमें नयी खरीद या उत्पादन शामिल नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को इससे होने वाली आय हासिल करने में कठिनाई होगी और अमेरिका ईरान पर अधिकतम दबाव बनाए रखेगा, खासकर उसकी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली तक पहुंच को लेकर।

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अब तक वैश्विक बाजार में लगभग 44 करोड़ अतिरिक्त बैरल तेल लाने पर काम कर रहा है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान पैदा कर ईरान द्वारा दबाव बनाने की क्षमता को कमजोर किया जा सके।

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को ‘‘धीरे-धीरे कम’’ करने पर विचार कर रहा है, लेकिन वह युद्धविराम नहीं चाहता।

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘‘हम अपने उद्देश्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं, इसलिए हम पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अपने बड़े सैन्य प्रयासों को कम करने पर विचार कर रहे हैं।

इससे यह संकेत मिलता है कि ट्रंप जल्द ही शत्रुता समाप्त करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम पर विचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने फ्लोरिडा के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘देखिए, हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं युद्धविराम नहीं चाहता। जब आप सामने वाले को पूरी तरह परास्त कर रहे हों, तब युद्धविराम नहीं किया जाता। हम ऐसा नहीं करना चाहते।

Tags: अमेरिका ने ईरानी तेल
Previous Post

UP TET 2026 का विज्ञापन जारी, 27 मार्च से आवेदन शुरू; जुलाई में होगी परीक्षा

Next Post

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group