अयोध्या, रुदौली क्षेत्र में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
जिसके साथ ही बड़े-बड़े ओले (पत्थर) गिरने लगे ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में खेतों और सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई।
स्थानीय किसानों के अनुसार इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
संवाद-अब्दुल जब्बार










