Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में 51 किलो की माला पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष, एवं नामित सभासदों का हुआ स्वागत

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
March 18, 2026
in अयोध्या, राजनीति
0

अयोध्या, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं नामित सभासदों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हुआ। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

समारोह में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी व माँ कामख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल उपस्थित रहे। विधायक रामचंद्र यादव व अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी को 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी नामित सभासदों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर गायिका राधा चंचल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प है। नगर और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से काम किया जाएगा।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के समर्पित, अनुभवी और जनसेवा की भावना से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे।

रुदौली नगर पालिका परिषद पांच तथा मां कामाख्या नगर पंचायत के तीन नामित सभासदों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन तेज तिवारी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन चौरसिया, तेज तिवारी, ग्राम प्रधान विक्रमा यादव, निर्मल शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, डॉ. राधेश्याम रावत, राम प्रेस यादव, भीम सिंह, संजय जायसवाल, प्रधान रामू रावत, राम प्रताप यादव, सुरेश निषाद, राकेश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाद-अब्दुल जब्बार

Tags: अयोध्या में 51 किलो की माला
Previous Post

इजराइली हमलों में लारीजानी और सुलेमानी ईरानी अधिकारी मारे गए, ईरान ने की मिसाइलों की बौछार

Next Post

मथुरा में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंदरों को दूर रखने के लिए वन विभाग ने लगाए लंगूरों के कट आउट

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
Next Post

मथुरा में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंदरों को दूर रखने के लिए वन विभाग ने लगाए लंगूरों के कट आउट

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group