Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र को लेकर उठा विवाद, आदित्यनाथ ने दी सख्त हिदायत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र को लेकर उठा विवाद, आदित्यनाथ ने दी सख्त हिदायत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर उठे विवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सभी भर्ती परिषदों के अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी भर्ती परिषदों के अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ, संप्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस निर्देश का संज्ञान लेते हुए सभी भर्ती परीक्षाओं में प्रश्न पत्र बनाने वालों को निर्देशित किया जाए और बार-बार गड़बड़ी करने वालों को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए।

बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिया है कि इस हिदायत को प्रश्न पत्र बनाने वालों के साथ होने वाले समझौता ज्ञापन (एमओयू) का भी हिस्सा बनाया जाए।

उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया है।

शनिवार को आयोजित परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया था- “अवसर के अनुसार बदल जाने वालों के लिए एक शब्द में उत्तर दें।” इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी।

प्रश्न के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रश्न में दिए गए विकल्पों पर सरकार को गंभीर आपत्ति है और इसे संज्ञान में लिया गया है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार देर शाम कहा कि संदर्भित प्रश्न के संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव अभिजात मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रश्न पर आपत्ति जताते हुए प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार देर शाम अपने आधिकारिक ‘एक्‍स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 मार्च को आयोजित की गई उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के भर्ती की लिखित परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न पर सोशल मीडिया में दृष्टिगत चर्चाओं के परिप्रेक्ष्य में, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह अवगत कराना चाहता है कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अपने प्रश्न पत्र स्वयं स्थानीय स्तर पर निर्धारित नहीं किए जाते हैं।

बोर्ड ने इसी पोस्ट में कहा, ‘‘यह कार्य अति गोपनीय संस्थाओं के द्वारा इस प्रकार कराया जाता है कि परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्रों की गोपनीयता अक्षुण्ण रहे। इस गोपनीयता को बनाए रखने के लिए बोर्ड स्तर पर भी किसी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा गोपनीय सामग्री अर्थात प्रश्नपत्रों का अवलोकन नहीं किया जाता है।

Tags: पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र
Previous Post

मुरादाबाद में बस स्‍टेशन से नवविवाहिता अपने पति को चकमा देकर फरार

Next Post

सीतापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Related Posts

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
Next Post
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सीतापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Recent Posts

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group