नई दिल्ली, चल रहे युद्ध के कारण प्रभावित ईरानी नागरिकों की मदद के लिए भारत में मानवीय सहायता की पहल शुरू हो गई है। Embassy of the Islamic Republic of Iran ने भारतीय नागरिकों से मिल रही लगातार अपीलों के बाद युद्ध पीड़ित लोगों की सहायता के लिए दान स्वीकार करने हेतु बैंक खाता विवरण जारी किया है।
दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत के दानशील और परोपकारी नागरिकों ने बार-बार अनुरोध किया था कि उन्हें ईरान के युद्ध प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने का अवसर दिया जाए। इन्हीं आग्रहों को देखते हुए दूतावास ने नकद दान जमा करने के लिए अधिकृत बैंक खाते की घोषणा की है।
दूतावास के अनुसार, इच्छुक लोग नीचे दिए गए खाते में अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भेज सकते हैं—
खाता नाम: Embassy of Iran
बैंक खाता संख्या: 11084232535
IFSC कोड: SBIN0000691
इसके साथ ही दूतावास ने यह भी कहा है कि दान करने वाले लोग भुगतान की रसीद या स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप के माध्यम से +91 98998 12318 नंबर पर भी भेज सकते हैं, ताकि सहायता का रिकॉर्ड रखा जा सके।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में मानवीय सहयोग और संवेदना युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
Following repeated requests from charitable and benevolent members among our Indian brothers and sisters to provide humanitarian assistance to Iranian compatriots affected by the ongoing war, the Embassy of the Islamic Republic of Iran in New Delhi hereby announces the following…
— Iran in India (@Iran_in_India) March 14, 2026




