Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तेहरान में कुद्स दिवस प्रदर्शनस्थल पर भीषण विस्फोट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 14, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

ईरान की राजधानी तेहरान में एक चौक पर शुक्रवार को भीषण विस्फोट हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग फलस्तीनियों के समर्थन में तथा इजराइल के खात्मे के आह्वान पर सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक कुद्स दिवस पर इकट्ठा हुए थे।

इससे पहले इजराइल ने चेतावनी दी थी कि वह मध्य तेहरान के इस इलाके को निशाना बनाएगा।फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

लेकिन प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय और इस क्षेत्र को निशाना बनाने की इजरायल की धमकी ने उन दोनों पक्षों के दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया है जो लगभग दो सप्ताह से एक दूसरे के साथ युद्ध में उलझे हुए हैं। इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला दिया है।

अमेरिकी और इजराइली युद्धक विमान ईरान में सैन्य और अन्य लक्ष्यों पर बमबारी कर रहे हैं। वहीं ईरान इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर रोजाना मिसाइल एवं ड्रोन हमले कर रहा है तथा उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है। दुनिया के तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा इसी क्षेत्र से गुजरता है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने बृहस्पतिवार को पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए हमलों को जारी रखने और जलडमरूमध्य को बंद रखने का संकल्प लिया। मोजतबा खामेनेई सत्ता संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए हैं, और उनका लिखित बयान सरकारी टीवी पर प्रस्तोता ने पढ़कर सुनाया।

ऊर्जा संकट की आशंकाओं और युद्ध के अंत की कोई उम्मीद न होने के कारण वैश्विक चिंताओं के बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक वाले ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही। ब्रेंट की कीमतें बढ़कर लगभग 120 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। 28 फरवरी को जब इज़राइल और अमेरिका ने युद्ध शुरू किया था, तब की तुलना में यह लगभग 40 प्रतिशत अधिक हैं।

इस बीच, अमेरिकी सेना ने कहा कि इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी केसी-135 विमान के चालक दल सदस्यों में से चार मृत पाए गए और अन्य दो की तलाश जारी है।

ईरान में आज यह विस्फोट तेहरान विश्वविद्यालय से कुछ ही दूर स्थित फ़िरदौसी चौक पर हुआ। प्रदर्शनकारी इजराइल का नाश हो, अमेरिका का नाश हो’ नारे लगा रहे थे।

विस्फोट से कुछ ही समय पहले, इजराइल ने ‘एक्स’ पर फ़ारसी भाषा में संदेश लिखकर लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। लेकिन कुछ ही ईरानियों ने इसे देखा होगा, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से अधिकारियों ने इंटरनेट को लगभग बंद कर दिया है।

घटनास्थल से मिले फुटेज में धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग ‘ईश्वर महान हैं’ के नारे लगा रहे हैं।

Tags: तेहरान में कुद्स दिवस
Previous Post

FSSAI का पंजीकरण हमेशा के लिए मान्य, बार-बार नवीनीकृत कराने की ज़रूरत नहीं

Next Post

भारत के झंडे वाले दो LPG टैंकर जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने पार किया होर्मुज़ जलडमरूमध्य, भारत की ओर बढ़े

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post
file photo

भारत के झंडे वाले दो LPG टैंकर जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने पार किया होर्मुज़ जलडमरूमध्य, भारत की ओर बढ़े

Recent Posts

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group