Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरानी स्कूल पर हमले में अमेरिकी मिसाइल के कथित इस्तेमाल का नया वीडियो आया सामने

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 10, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

एक नए वीडियो फुटेज से यह आशंका मजबूत हुई है कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में एक परिसर पर अपनी टॉमहॉक मिसाइल से हमला किया था। यह परिसर उस स्कूल के पास स्थित है, जहां पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की शुरुआत में हुए विस्फोट में 165 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

जांचकर्ताओं का कहना है कि 28 फरवरी को हुआ यह हमला ईरान के मिनाब शहर में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक ठिकाने के पास स्थित स्कूल के निकट हुआ था। यह क्षेत्र होरमोजगन प्रांत में आता है।

मिनाब हमले के लिए अमेरिका के ही जिम्मेदार होने के मिले पुख्ता सबूत, अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल के गिरने का और स्पष्ट वीडियो आया सामने; इस हमले में कम से कम 165 स्कूली बच्चियों की हुई थी मौत

📹: मेहर न्यूज़ pic.twitter.com/FOQPerXba4

— RT Hindi (@RT_hindi_) March 9, 2026

इस हमले का एक नया वीडियो सामने आया है जिसकी जांच ‘बेलिंगकैट’ नामक जांच समूह ने की। इस वीडियो में एक मिसाइल को इमारत से टकराते और आसमान में काला धुआं उठते हुए देखा गया है।

समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने इस वीडियो की भौगोलिक स्थिति की जांच में पाया कि इसे स्कूल के पास के ही इलाके से रिकॉर्ड किया गया था, जहां पहले से ही धुआं उठ रहा था।

बेलिंगकैट समूह के शोधकर्ता ट्रेवर बॉल ने हमले में इस्तेमाल हथियार की पहचान टॉमहॉक क्रूज मिसाइल के रूप में की है,जो केवल अमेरिका के ही पास मौजूद है।

‘यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड’ ने इस युद्ध में टॉमहॉक मिसाइलों के इस्तेमाल की पुष्टि की है और 28 फरवरी को यूएसएस स्प्रुएन्स द्वारा मिसाइल दागे जाने की तस्वीर भी जारी की थी। यह जहाज यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत समूह का हिस्सा है, जो हमले के इलाके की मारक दूरी में था।

बेलिंगकैट ने कहा कि यह फुटेज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन करता हुआ लग रहा है, जिसमें उन्होंने घातक विस्फोट के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।

ट्रंप ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान के पास भी टॉमहॉक क्रूज मिसाइल हो सकती है। यह मिसाइल अमेरिकी रक्षा कंपनी रेथियोन बनाती है और जापान व ऑस्ट्रेलिया जैसे सहयोगी देशों को बेची जाती है। ईरान के पास इसके होने का कोई प्रमाण नहीं है।

ट्रंप ने कहा, “यह मिसाइल कई देशों को बेची जाती है और इस्तेमाल की जाती है। ईरान के पास भी कुछ टॉमहॉक हो सकते हैं।

इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका इस घटना की जांच कर रहा है।

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी घटना में अमेरिकी सेना की संभावित भूमिका सामने आती है तो उसकी समीक्षा शुरू की जाती है। इसी के तहत इस हमले का भी आकलन किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल की लोकेशन भी इस आशंका को बल देती है, क्योंकि वह रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने और नौसैनिक इकाई की बैरक के पास स्थित है। अमेरिका पहले ही इस प्रांत में नौसैनिक लक्ष्यों पर हमले की बात स्वीकार कर चुका है।

Tags: ईरानी स्कूल पर हमले में
Previous Post

सैमसन ने ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ बनकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Next Post

लखनऊ में एक महिला और उसके दृष्टिबाधित बेटे के शव घर में मिले, हत्या का संदेह

Related Posts

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
Next Post

लखनऊ में एक महिला और उसके दृष्टिबाधित बेटे के शव घर में मिले, हत्या का संदेह

Recent Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group